विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anti Anxiety Foods: तनाव और चिंता को कहना है 'Goodbye', तो रोज डाइट में खाएं ये फूड्स

Published: Mon, 01 Jul 2024 07:55 PM (IST)

आज के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में हर कोई तनाव और चिंता से परेशान है। इस समस्या से राहत पाने के ...और पढ़ें

तनाव और चिंता से चाहते हैं राहत, तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स (Image Source: Freepik)
तनाव और चिंता से चाहते हैं राहत, तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. आज हर उम्र का व्यक्ति तनाव और चिंता से जूझ रहा है।
  2. तनाव के पीछे पारिवारिक वजहों से लेकर और भी कई चीजें जिम्मेदार हो सकती हैं।
  3. एंग्जाइटी की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anti Anxiety Foods: एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे मेंटल डिसऑर्डर को ट्रीट करने के लिए दवाओं का सहारा तो लिया ही जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे जुड़े लक्षण नजर आने पर शुरुआत में ही डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इन फूड आइटम्स से ब्रेन को रिलीफ तो मिलता ही है बल्कि सेहत के लिए भी ये चीजें काफी गुणकारी होती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में।

दही

तनाव या स्ट्रेस को दूर करने में दही भी काफी बड़ा रोल प्ले करता है। बता दें, इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं कि डाइट में इसे शामिल करने से दिगार को सुकून मिलता है। विटामिन सी के अलावा दही में लैक्टोबैसिलस, बैक्टीरिया और बिफीडो बैक्टीरिया जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

सौंफ

एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या में सौंफ के सेवन से काफी फायदा मिल सकता है। बताया जाता है कि भोजन के बाद इसे खाने से एक ओर जहां गैस और एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है, वहीं गुस्सा और चिड़चिड़ाहट भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- सुबह उठने के लिए आपको चाहिए होते हैं एक से ज्यादा Alarm, तो एक्सपर्ट से जान लें इसके गंभीर नुकसान

सेब

रोजाना एक सेब खाने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं, इस बारे में तो आप शायद जानते ही होंगे, लेकिन बता दें कि पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर सेब को खाली पेट खाने से मेंटल हेल्थ को भी बेशुमार फायदे मिलते हैं और इससे एंग्जाइटी की समस्या दूर होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर्स तक हमेशा ही हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते आए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव और चिंता को कम करना हो या फिर मूड को बेहतर बनाना हो, इन सब्जियों के सेवन से काफी फायदा मिल सकता है? बता दें, पालक, शिमला मिर्च, मटर, और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां दिमाग में खुशी वाले हार्मोन के रूप में काम करती हैं।

यह भी पढ़ें- कच्चा पपीता खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसे खाने के चमत्कारी लाभ

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।