Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धूप ही नहीं UV Rays से भी बचाएगी इस रंग की छतरी, एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी सही छाते का चुनाव

    Updated: Sat, 04 May 2024 08:45 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों का मौसम (Summer Season) अब लोगों का हाल-बेहाल करने लगा है। चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में ...और पढ़ें

    काली या रंगीन, धूप से बचने के लिए कौन-सी छतरी है बेहतर
    काली या रंगीन, धूप से बचने के लिए कौन-सी छतरी है बेहतर

    HighLights

    1. गर्मियों में मौसम में अक्सर धूप में बाहर निकलना मुश्किल होता है।
    2. ऐसे में लोग अकसर धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करते हैं।
    3. हालांकि, गर्मियों में धूप से बचने के लिए सही रंग के छाते का चुनाव जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरा उत्तर भारत इस समय झुलसा देने वाली गर्मी (Summer Season) से परेशान है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। तापमान की बढ़ते सितम ने लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। ऐसे में धूप से बचने के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं। गर्मियों में सूरज की तेज और चुभती किरणों से बचने के लिए लोग अकसर छाते का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, छाते के इस्तेमाल को लेकर भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं।

    कई लोगों का मानना है कि गर्मियों में काले रंग के छाते (Black Umbrella) से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे ज्यादा गर्मी लगती है। इसलिए काले रंग के छाते की जगह दूसरे हल्के रंगों वाले छाते ज्यादा बेहतर होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है, जो धूप के लिए सही छाते की तलाश रहे हैं, तो हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने खुद इस बारे में जानकारी दी और बताया कि गर्मियों के लिए कौन-सा छाता बेहतर होता है।

    यह भी पढ़ें- आपके घर में मौजूद ये 5 चीजें नहीं हैं जहर से कम, आज ही कहें इन्हें गुडबाय

    कौन से रंग का छाता ज्यादा बेहतर?

    अगर आप भी गर्मियों में धूप से बचने के लिए काले रंग के छाते की जगह हल्के रंग के छाते को बेहतर मानते हैं, तो आपको बता दें कि आपकी यह राय बिल्कुल गलत है। गर्मियों में सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए काला छाता ही सबसे बेहतर होता है। ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक का कहना है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं IMD के वैज्ञानिक-

    इसलिए बेहतर काले छाते?

    मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक ए प्रसाद के अनुसार, गर्मियों में सही रंग की छतरी का चुनाव गर्मी मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौसम में काले छाते का इस्तेमाल करने से सूरज की रोशनी और गर्मी को अब्जॉर्ब करने में मदद मिलती है। साथ ही। इसलिए गर्मियों में धूप से बचने के लिए अन्य रंगों की तुलना काले छाते ज्यादा बेहतर होते हैं। यह हानिकारक यूवी किरणों को शरीर तक पहुंचने से रोकता है।

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा कि काले छाते की तुलना में सफेद छतरियां प्रकाश को प्रतिबिंबित करते हुए हानिकारक यूवी किरणों को प्रवेश करने की अनुमति देती हैं, जिससे संभावित रूप से त्वचा पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- छोटी-छोटी बात पर आपका भी पारा हो जाता है हाई, तो जानें कैसे जानलेवा हो सकती है आपकी ये आदत

    Picture Courtesy: Freepik