यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Year 2025 से पहले अपनी इन आदतों में कर लीजिए सुधार, पार्टनर तो होगा ही खुश, घर में रहेगा सुकून
नए साल के मौके पर खुद में पॉजिटिव बदलाव लाना भी अहम है। जब आप अपने अंदर पॉजिटिव बदलाव लाते हैं तो आपको खुद अंदर से एक एनर्जी महसूस होती है। आप अपने का ...और पढ़ें

HighLights
- नए साल में लाएं अपने अंदर पॉजिटिव बदलाव
- एक दूसरे के सम्मान से घर भी बनेगा स्वर्ग
- संवाद करने की कड़ी सबसे अहम
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। New Year Resolution नए साल 2025 की शुरुआत करने से पहले, अपनी आदतों में सुधार करना एक अच्छा विचार हो सकता है। कई बार आपकी कुछ गंदी आदतें आपके पार्टनर का भी मूड खराब कर देती हैं।
क्योंकि इस दौरान आप कुछ ऐसा कह जाते हैं जो आपको नहीं कहना चाहिए था। अगर आप अपने कहे लफ्जों के बारे में सोचने लगें तो आपको अंदाजा होता है कि आपको यह बातें और यह आदतें किसी के सामने नहीं लानी चाहिए थीं।
संवाद में करें सुधार
अपने पार्टनर के साथ खुलकर और ईमानदारी से बात करने की आदत डालें। जब आप हर बात में झूठ बोलने लगते हैं और हर बात से बचने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं तो यह आदत आपके पार्टनर को भी पसंद नहीं आती।
इसलिए आपको झूठ बोलने और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए लापरवाही दिखाने से बचना चाहिए। आपका संवाद एक दूसरे के दिल में जगह बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने संवाद को मधुर रखें, जब संवाद मधुर रहता है तो आपका रिश्ता भी मधुर रहता है।
खबरें और भी
टाइम मैनेजमेंट की सीखें कला
अपने समय को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की आदत डालें ताकि आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिता सकें। कई बार अपने ऑफिस, बिजनेस में इतने बिजी हो जाते हैं कि आप टाइम मैनेजमेंट की कला भूल जाते हैं। इसलिए समय को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना आना बहुत जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट से आप अपनी निजी जिंदगी को और खुशहाल बना सकते हैं।
पार्टनर के साथ बटाएं हाथ
जब घर में हों तो कोशिश करें कि पार्टनर के साथ हाथ बटाएं। ऐसा करने से आपके लिए उनके दिल में सम्मान बढ़ेगा इसके साथ ही आपके घर में भी जो काम को लेकर शिकायतें रहती हैं उसका तनाव कम होगा। पार्टनर के साथ जब आप हाथ बटाएंगे तो वह आपकी बात भी और प्रभावी ढंग से सुनेगा।
एक दूसरे के परिवार वालों को दें इज्जत
अक्सर यह देखा जाता है कि दोनों ही लोग एक दूसरे के परिवार के सदस्यों को इज्जत नहीं देते। इससे भी घर में टेंशन बढ़ती है। कोशिश यह होनी चाहिए कि आप एक दूसरे के घर वालों का उतना ही सम्मान करें जितना सम्मान एक दूसरे का करते हैं। ऐसा करना आपके दिल में एक दूसरे के लिए प्रेम को और आगे बढ़ा देता है।
.jpg)