Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेली रूटीन में शामिल करें 5 योगासन, फिर देखें पेट की थुलथुली चर्बी कैसे होती है गायब

    Updated: Thu, 01 May 2025 12:55 PM (GMT+05:30)

    गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोगों के पेट पर चर्बी जमा हो जाती है जिसे कम करना समय के साथ एक बड़ा चैलेंज बन जाता है लेकिन क्या आप जानते ...और पढ़ें

    Belly Fat को कम करने में मदद करेंगे 5 योगासन (Image Source: Freepik)
    Belly Fat को कम करने में मदद करेंगे 5 योगासन (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. पेट की जिद्दी चर्बी को पिघलाना आसान काम नहीं होता है।
    2. कुछ योगासन इसे कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
    3. शुरुआत में आप हर योगासन को 5-10 बार कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Yoga Poses for Belly Fat: भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने की आदत ने आज हर दूसरे इंसान को पेट की चर्बी से परेशान कर दिया है। पेट पर जमा यह एक्स्ट्रा चर्बी न सिर्फ देखने में खराब लगती है, बल्कि कई बीमारियों की जड़ भी बन सकती है।

    ऐसे में, क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान योगासन (Yoga To Reduce Belly Fat) आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं? जी हां! अगर आप इन्हें रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर लें, तो चंद हफ्तों में ही फर्क नजर आने लगेगा। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार योगासनों के बारे में, जो पेट की चर्बी को पिघलाने में बड़ा रोल प्ले कर सकते हैं।

    भुजंगासन (Cobra Pose)

    भुजंगासन ना केवल आपकी रीढ़ को मजबूत करता है, बल्कि पेट की चर्बी को भी तेजी से घटाता है।

    कैसे करें:

    • पेट के बल लेट जाएं।
    • दोनों हाथों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं।
    • गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं और गहरी सांस लें।
    • 20 से 30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

    फायदे:

    • पेट की चर्बी कम होती है।
    • पाचन तंत्र मजबूत होता है।
    • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।

    पवनमुक्तासन (Wind-Relieving Pose)

    यह आसन पेट की गैस और चर्बी दोनों के लिए वरदान है।

    कैसे करें:

    • पीठ के बल लेट जाएं।
    • एक-एक पैर को मोड़कर घुटनों को छाती से लगाएं।
    • दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ें और सिर को उठाकर घुटनों से मिलाएं।
    • 20 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

    फायदे:

    • पेट की चर्बी घटती है।
    • गैस और कब्ज से राहत मिलती है।
    • मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें- ना ज‍िम, ना मशीन! Wall Sits एक्‍सरसाइज बदल देगी आपकी फ‍िटनेस जर्नी; मसल्स में आ जाएगी नई जान

    खबरें और भी

    नौकासन (Boat Pose)

    यह आसन दिखने में जितना आसान लगता है, उतना ही असरदार भी है।

    कैसे करें:

    • पीठ के बल लेट जाएं।
    • एक साथ दोनों पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं।
    • शरीर V-आकार का बनाएं और संतुलन बनाए रखें।
    • 15 से 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।

    फायदे:

    • पेट और कमर की चर्बी तेजी से घटती है।
    • मांसपेशियों में ताकत आती है।
    • शरीर में लचीलापन बढ़ता है।

    कपालभाति प्राणायाम (Kapalbhati Pranayama)

    यह कोई आसन नहीं, बल्कि एक अद्भुत श्वास तकनीक है जो पेट की चर्बी घटाने में बेहद असरदार है।

    कैसे करें:

    • पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं।
    • गहरी सांस लें और तेजी से नाक से सांस बाहर छोड़ें।
    • ऐसा रोज 5 से 10 मिनट करें।

    फायदे:

    • पेट की चर्बी तेजी से घटती है।
    • शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
    • तनाव और थकान दूर होती है।

    उत्तानपादासन (Raised Leg Pose)

    यह एक बेहद आसान लेकिन प्रभावशाली योगासन है।

    कैसे करें:

    • पीठ के बल लेट जाएं।
    • दोनों पैरों को एक साथ सीधा ऊपर उठाएं।
    • 15 से 20 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं।

    फायदे:

    • पेट की निचली चर्बी पर असर करता है।
    • पेट और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
    • रक्त संचार बेहतर होता है।

    जरूरी टिप्स

    • योग को खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
    • शुरुआत में इन योगासनों को ट्रेनर की निगरानी में करें।
    • रोजाना कम से कम 30 मिनट योग अभ्यास करें।
    • साथ में हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी का सेवन भी जरूरी है।

    ध्यान रहे, पेट की चर्बी कोई एक दिन में नहीं बढ़ती, इसलिए यह एक दिन में घटेगी भी नहीं। हालांकि, अगर आप सब्र रखें, सही तकनीक अपनाएं और नियमितता बनाए रखें, तो योग आपकी फिटनेस यात्रा का सबसे मजबूत हथियार बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- लटकती तोंद से होती है शर्मिंदगी? रोजाना करें बस ये एक एक्‍सरसाइज; 15 द‍िन में कम हो जाएगा Belly Fat

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।