Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपनी डाइट में जरूर शामिल करें Fibre-Rich Foods, वजन कम करने से लेकर हार्ट हेल्थ तक में मिलेगा फायदा

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 07:24 AM (GMT+05:30)

    फाइबर से भरपूर फूड्स न केवल आपके डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं बल्कि वजन कंट्रोल करके रखने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसलिए डेली ड ...और पढ़ें

    Fibre-Rich Foods: सेहत के लिए बेहद जरूरी है फाइबर (Picture Courtesy: Freepik)
    Fibre-Rich Foods: सेहत के लिए बेहद जरूरी है फाइबर (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. फाइबर हमारे पाचन के लिए बेहद जरूरी है
    2. हार्ट हेल्थ के लिए भी फाइबर काफी जरूरी है
    3. फाइबर से भरपूर फूड्स वजन कम करने में भी मदद करते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फाइबर (Fibre) हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है, वजन नियंत्रित रखता है और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि अपनी डेली डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करके कब्ज, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है (Fibre Benefits)।

    महिलाओं को लगभग 25 से 28 ग्राम और पुरुषों को 31 से 34 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। ऐसे में फाइबर को अपनी डाइट में शामिल करना खुद को हेल्दी बनाए रखना होगा। यहां फाइबर से भरपूर फूड्स (Fibre-Rich Foods) की जानकारी दी गई है, जो आपकी डाइट में आसानी से शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    फाइबर से भरपूर फूड्स (Fibre-Rich Foods)

    • ओट्स- ओट्स घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकन) से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना बेहतर ऑप्शन है।
    • चिया सीड्स- चिया सीड्स में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल फाइबर होते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं। इसे स्मूदी, सलाद या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: रोजाना एक बार दही में इसबगोल मिलाकर खाने से मिलेंगे 5 फायदे, फिर हर कोई पूछेगा सेहत का राज

    • ब्रॉकली- ब्रॉकली न केवल फाइबर का अच्छा सोर्स है, बल्कि इसमें विटामिन-सी और के भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे सलाद, सूप या सब्जी के रूप में डाइट में शामिल करें।
    • सेब- सेब में सॉल्युबल फाइबर ‘पेक्टिन’ पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर करता है और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है।
    • राजमा और अन्य फलियां- राजमा, चना और अन्य फलियों में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल फाइबर होते हैं। ये पेट की सफाई के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखते हैं।
    • क्विनोआ- क्विनोआ में फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन और अमीनो एसिड भी होते हैं। इसे हेल्दी लंच ऑप्शन के रूप में शामिल करें।
    • गाजर- गाजर में फाइबर के अलावा बीटा-कैरोटीन भी होता है, जो आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद है। इसे सलाद में शामिल करें या स्नैक्स के रूप में खाएं।
    • बादाम- बादाम में फाइबर के साथ हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी होते हैं, जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
    • ब्राउन राइस- ब्राउन राइस में इनसॉल्युबल फाइबर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है और वजन कंट्रोल करके रखता है। इसे सफेद चावल की जगह इस्तेमाल करें।
    • एवोकाडो- एवोकाडो फाइबर से भरपूर सुपरफूड है, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसे सलाद, सैंडविच या स्मूदी में शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: रोज एक केला खाने से शरीर पर कैसा होगा असर? 10 दिनों में ही बदलाव देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।