विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द का पक्का इलाज! दवाइयों से भी अच्छा असर दिखाते हैं ये 7 सुपरफूड्स

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:09 AM (IST)

पीरियड्स के क्रैम्प्स से नेचुरल तरीके से भी राहत पाई जा सकती है।

पीरियड्स का दर्द कम करने वाले सुपरफूड्स (Image Source: AI Generated)

पीरियड्स का दर्द कम करने वाले सुपरफूड्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं और लड़कियां अक्सर पेनकिलर का विकल्प चुनती हैं। जबकि बहुत सी महिलाएं यह जानती ही नहीं कि ऐसे कई फूड्स हैं जिनकी मदद से इसे कम किया जा सकता है। 

आइए आपको बताते हैं पीरियड्स के समय कौन से सुपरफूड्स खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है: 

केला 

केला पोटेशियम रिच होता है जिसके सेवन से मांसपेशियों में तनाव कम होने के साथ ब्लोटिंग से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, केले में पाए जाने वाला विटामिन बी-6 हॉर्मोन्स को बैलेंस करने और मूड स्विंग्स को कम करने में मददगार है। 

तरबूज 

कई बार पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की वजह शरीर में पानी की कमी भी होती है। ऐसे में तरबूज जैसे पानी की ज्यादा मात्रा वाले और इलेक्ट्रोलाइट रिच फल शरीर की इस कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें शामिल शुगर शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। 

नट्स और सीड्स 

पीरियड्स में ही नहीं बल्कि बाकी दिनों में नट्स और सीड्स खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज मैग्नीशियम, विटामिन-ई जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। यह पीरियड्स के दिनों में आने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। 

खट्टे फल 

संतरे, नींबू और मौसंबी जैसे खट्टे फल शरीर में आयरन के अवशोषण में बड़ी भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ये फल पोटेशियम से भी रिच होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट भी करते हैं और पेट में होने वाली ऐंठन में भी राहत मिलती है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन पीरियड्स के दिनों में ज्यादा से ज्यादा करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती हैं। जहां एक तरफ ये शरीर से कम होने वाली खून की पूर्ति करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ इसकी मदद से मांसपेशियों में ऐंठन कम होती है। 

अदरक 

अदरक आयुर्वेद में एक नेचुरल पेनकिलर मानी जाती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी कॉम्पोनेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, ऐंठन, मतली और मांसपेशियों में अकड़न से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए अदरक से बनी चाय या काढ़ा अपनी डाइट में शामिल करें। 

हल्दी 

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में सूजन और दर्द को कम करता है। हल्दी को दूध में डालकर सेवन किया जा सकता है, एक गिलास दूध में एक चुटकी हल्दी डालें और रात के समय पीएं। 

यह भी पढ़ें- दूध पचने में होती है दिक्कत? ये सुपर-ड्रिंक्स करेंगे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर, हड्डियों में भर जाएगी जान

यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों सावधान! डरा रहे हैं डेंगू के बढ़ते केस, जानिए मच्छर के काटने के कितने दिन बाद दिखते हैं लक्षण

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।