Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Coffee Day 2023: क्या आपको भी है खाली पेट कॉफी पीने की आदत, तो जान लें इसके गंभीर नुकसान

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 12:35 PM (IST)

    International Coffee Day 2023 अगर आपको भी है सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी पीने की आदत तो ये पहुंचा सकती है आपको कई सारे नुकसान। स्ट्रेस हार्मोन बढ़ाने ...और पढ़ें

    International Coffee Day 2023: खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान
    International Coffee Day 2023: खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान

    HighLights

    1. 1 अक्टूबर को मनाया जाता है इंटरनेशनल कॉफी डे
    2. खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान
    3. खराब डाइजेशन से लेकर स्ट्रेस बढ़ा सकता है खाली पेट कॉफी पीना

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Coffee Day 2023: बेड टी या कॉफी का ट्रेंड जहां से भी आया हो, आपको बता दें कि ये बहुत ही बुरी आदत है। सुबह खाली पेट सिर्फ एक ही ड्रिंक पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है और वो है पानी, लेकिन हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दिन की शुरुआत ही नहीं होती बिना कॉफी पिए। कभी-कभार तो ये चल सकता है, लेकिन लंबे समय तक इसकी आदत पहुंचा सकती है सेहत को कई बड़े नुकसान। हर साल 1 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में इंटरनेशनल कॉफी डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। अलग-अलग तरह की कॉफी, इन्हें बनाने का तरीका, इसके फायदे, दुनिया की सबसे मंहगी कॉफी उनकी प्रोसेसिंग जैसे कई टॉपिक के बारे में बात की जाती है, लेकिन इन सभी के साथ ये भी जानना उतना ही जरूरी है कि खाली पेट इसे पीने के क्या-क्या नुकसान होते हैं। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।   

    खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान

     

    बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

    खाली पेट कॉफी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिससे डायबिटीज की समस्या हो सकती है, तो इसे अवॉयड करें और अगर आप पहले से ही शुगर के मरीज हैं, तब तो आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना चाहिए। 

    हो सकती है अपच की समस्या

    खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है। जब पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतेें हो सकती हैं। हर वक्त उल्टी, मतली जैसा फील होता रहता है। 

    डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम

    सुबह खाली पेट कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। दरअसल खाली पेट कैफीन का लेने से बार-बार यूरिन जाना पड़ता है और अगर आप दिनभर में बॉडी के लिए जरूरी मात्रा पानी नहीं पीते, तो इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिसके चलते शरीर में कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। पानी की कमी से स्किन रफ, डल नजर आने लगती है और इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है।  

    खबरें और भी

    मूड स्विंग्स

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है। जिसे स्ट्रेस हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है। शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा तनाव, चिंता व डिप्रेशन जैसी समस्याओं की वजह बन सकती है। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik