Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Yoga Day 2023: थोड़ी देर शवासन का अभ्यास दिलाएगा कई समस्याओं से राहत, बस बरतें ये सावधानियां

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 09:10 AM (IST)

    International Yoga Day 2023 शवासन को योगा सेशन के बाद किया जाता है। इसे करने से शरीर रिलैक्स हो जाता है और दिमाग शांत होता है। चलिए जानते हैं इसके फाय ...और पढ़ें

    International Yoga Day 2023: शवासन करने से सेहत को होने वाले फायदे
    International Yoga Day 2023: शवासन करने से सेहत को होने वाले फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Yoga Day 2023: शवासन एक ऐसा आसन है, जिसे आमतौर पर योगाभ्यास करने के बाद किया जाता है। इस आसन को करते वक्त ध्यान लगाने की जरूरत पड़ती है। यह आसन शरीर और दिमाग को मेडिटेशन की तरह ही तनाव से मुक्त और बीमारियों से दूर रखता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जानें इसके बारे में विस्तार से।

    शवासन दो शब्दों शव और आसन से मिलकर बना है। इस आसन में शरीर शव समान लगता है इसी वजह से इसे ये नाम दिया गया है। अंग्रेजी में इसे कार्प्स पोज (Corpse Pose) के नाम से जाना जाता है। यह आसन लेटकर और आंखें बंद करके किया जाता है। इस आसन को वैसे तब भी किया जा सकता है, जब आप बुरी तरह से थके हुए हों। शवासन का कुछ  देर का अभ्यास ही आपको ताजगी से भर देता है। आइए जानते हैं इस आसन के अन्य फायदों के बारे में विस्तार से...

    शवासन के फायदे

    1. तनाव दूर करने में

    शवासन करने से शरीर आराम की मुद्रा में चला जाता है जिससे वो पूरी तरह रिलैक्स हो जाता है। यह आसन ऊतकों और कोशिकाओं की मरम्मत करता है और स्ट्रेस दूर करता है।

    2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में

    शवासन का अभ्यास हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है जिससे हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स के होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। 

    3. एनर्जी बढ़ाने में

    शवासन करने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है जिससे कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा शवासन पीरियड्स की अनियमितता को भी दूर करता है।

    4. एकाग्रता बढ़ाने में 

    शवासन करने से एकाग्रता बढ़ती है जिससे आप किसी काम अच्छे से फोकस कर पाते हैं। इस आसन के अभ्यास से याद्दाश्त बेहतर होती है। यह आसन शरीर में ब्लड के सर्कुलेशन को भी सुधारता है। 

    खबरें और भी

    शवासन करते वक्त बरतें ये सावधानी 

    अगर आपकी कमर की मसल्स या हैमस्ट्रिंग्स टाइट है, तो शवासन के अभ्यास से कुछ ही देर में कमर दर्द की समस्या हो सकती है। तो इससे बचने के लिए शवासन करते ​समय पैरों को हल्का सा उठा लें। 

    Pic credit- freepik