Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Iodine Rich Foods: आयोडीन की कमी हो सकती है जानलेवा, नमक के अलावा इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 11:14 AM (IST)

    Iodine Rich Foods आयोडीन हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह हमें कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो मे ...और पढ़ें

    Iodine Rich Foods: आयोडीन से भरपूर होते हैं ये फूड्स
    Iodine Rich Foods: आयोडीन से भरपूर होते हैं ये फूड्स

    HighLights

    1. शरीर में आयोडीन की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
    2. बच्चों के विकास में भी आयोडीन मुख्य भूमिका निभाता है।
    3. कुछ फूड्स की मदद से भी आयोडीन की कमी दूर कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Iodine Rich Foods: आयोडीन सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है। शरीर में इसकी कमी से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आयोडीन की कमी के कारण ब्रेन डैमेज होने का रिस्क बढ़ सकता है। यह थायरॉयड हार्मोंन के लिए भी जिम्मेदार होता है। इसके अलावा बच्चों के विकास में भी आयोडीन मुख्य भूमिका निभाता है। 

    गर्भवती महिलाओं के लिए भी आयोडीन काफी महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था के दौरान आयोडीन की कमी न केवल मां के लिए बल्कि बच्चे के मानसिक विकास को भी प्रभावित करता है। इसके लिए आयोडीन युक्त नमक अपनी डाइट में शामिल करें, इसके अलावा कुछ फूड्स के जरिए भी आयोडीन की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन-से फूड्स आयोडीन के मुख्य स्रोत हैं।

    डेयरी प्रोडक्ट्स

    डेयरी प्रोडक्ट्स आयोडीन से भरपूर होते हैं। इसके लिए पनीर शानदार ऑप्शन हो सकता है। आप पनीर का इस्तेमाल कर कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। चाहे तो आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।

    अंडे

    आयोडीन शिशुओं के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप उन्हें अंडे खिला सकते हैं। अंडे की जर्दी में आयोडीन की मात्रा पर्याप्त होती है। यह आयोडीन का हेल्दी स्रोत साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें चुकंदर का जूस पीने के अनगिनत फायदे

    सी-फूड्स

    सी-फूड्स एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती है। अगर आप आयोडीन की कमी दूर करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सी-फूड्स शामिल कर सकते हैं। इसके लिए झींगा खा सकते हैं, जो आयोडीन से भरपूर होता है।

    फिश

    मछलियां भी आयोडीन की मुख्य स्रोत हैं। इसके लिए टूना फिश को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह पोटैशियम, आयरन, विटामिन-बी का समृद्ध स्रोत हैं। टूना ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी एक अच्छा स्रोत हैं। जो आपके हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

    खबरें और भी

    दही

    दही में भी आयोडीन की मात्रा होती है। इसके अलावा कैल्शियम और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। दही खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं खजूर, घुटनों में दर्द से लेकर कब्ज की समस्या होगी दूर!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic Credit: Freepik