Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी पीते हैं तांबे के बर्तन का पानी? तो पहले 2 मिनट रुकिए... और यह पढ़ लीजिए!

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    कहीं तांबे के बर्तन का पानी किडनी और लिवर तो नहीं कर रहा डैमेज? जानिए इससे सेहत को फायदे मिलते हैं या नुकसान। ...और पढ़ें

    तांबे के बर्तन में पानी पीने से होने वाला नफा-नुकसान समझ लें (Image Source: AI Generated)

    तांबे के बर्तन में पानी पीने से होने वाला नफा-नुकसान समझ लें (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में पानी पीने को सेहत के लिए बहुत तरह से फायदेमंद बताया गया है, फिर जो लोग इस पुराने जीवन विज्ञान पर भरोसा करते हैं, वो बिना सवाल किये इसमें लिखी बातों को फॉलो भी कर लेते हैं। पर कभी सोचा है कि तांबे के बर्तन में पानी से सेहत को कितना फायदा मिलता है और ऐसा करना कितना सुरक्षित है? अगर नहीं तो आज हम इसके फायदे और नुकसान पर विस्तार से बात करने वाले हैं। 

    तांबे के बर्तन में पानी 

    तांबा एक ट्रेस एलीमेंट है जिसकी हमारे शरीर को बहुत कम मात्रा में जरूरत पड़ती है। जबकि यह शरीर के बहुत से कामों में मदद करता है, जैसे- एनर्जी देने में, शरीर के टिशू जोड़ने में और न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित करने में। यह आलू, सीड्स, साबुत अनाज, ऑर्गन मीट और डार्क चॉकलेट में पाया जाता है। 

    तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या सच में फायदा होता है?  

    ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से दिल और दिमाग की सेहत अच्छी रहती है। यह इम्युनिटी अच्छी रखने के साथ ही वजन कम करने और त्वचा को बूढ़ा होने से रोकने में मदद करता है। साइंस की माने तो ये सभी तांबे के सामान्य काम है जो वह हमेशा ही करता है। इसके अलावा, तांबे में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, ये गुण पानी में मौजूद ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया को खत्म करने में भूमिका निभा सकते हैं। 

    तांबे के बर्तन में पानी स्टोर करने के नियम 

    इसके लिए कम से कम 16-24 घंटे और ज्यादा से ज्यादा 48 घंटों तक तांबे के जग या बोतल में पानी स्टोर करना चाहिए। जितने लंबे समय तक पानी कॉपर में स्टोर रहता है, वह उतने ही फायदे देता है।  

    खबरें और भी

    किस बात का रखें ध्यान?

    1. तांबे का हाई डोज टॉक्सिसिटी में बदल जाता है, जिससे उल्टी, दस्त और पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसी परेशानी हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में यह लिवर डैमेज और किडनी की बीमारी की स्थिति तक बन सकती है। 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 0.47 mg प्रति कप (2 mg प्रति लीटर) से ज्यादा कॉपर इंटेक नहीं लिया जाना चाहिए। 

  • अगर 16 घंटे तक तांबे के बर्तन में पानी स्टोर किया जाए तो इससे पानी में कॉपर की टॉक्सिसिटी का खतरा नहीं रहता है। 

  • Source: Healthline