विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या एक साथ हो सकते हैं स्वाइन फ्लू और कोरोना? समझें दोनों के लक्षण और इस 'डबल अटैक' से बचने का तरीका

By Dr. Lt. Col. Sumit LavaniaEdited By: Shweta Chauhan
Updated: Tue, 01 Sep 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

आपको शायद मालूम न हो पर शरीर पर एक साथ हमला बोल सकते हैं स्वाइन फ्लू और कोविड-19।

H1N1 और COVID-19 के लक्षण होते हैं एक समान (Image Source: AI Generated)

H1N1 और COVID-19 के लक्षण होते हैं एक समान (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, कोविड-19 के बाद यह दूसरा मौका है, जब सभी फिर से मास्क पहनने को मजबूर हैं। ऐसे में मन में कई सवाल उठते हैं कि क्या यह फ्लू भी कोविड-19 जैसा ही है? दूसरा सवाल यह कि क्या H1N1 और कोविड-19 दोनों साथ में हो सकते हैं? चलिए आज इन सवालों के जवाब थोड़ा विस्तार से जानते हैं। 

क्या H1N1 और COVID-19 दोनों एक ही समय में हो सकते हैं? 

जी हां, H1N1 और COVID-19 दोनों से व्यक्ति एक ही समय में संक्रमित हो सकता है। इसमें जान लेने वाली बात यह है कि H1N1 फ्लू इंफ्लुएंजा-ए नामक वायरस की वजह से होता है। वहीं, COVID-19 SARS-CoV-2 वायरस के संक्रमण का नतीजा है। 

दोनों ही बीमारियां छींक या खांसी के जरिए निकलने वाली ड्रॉपलेट्स और हवा से दूसरे शरीर में प्रवेश करती हैं। यही कारण है कि एक व्यक्ति एक समय में इन दोनों ही बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसे मेडिकल भाषा में को-इन्फेक्शन कहा जाता है। 

क्या H1N1 और COVID-19 के लक्षण एक जैसे होते हैं? 

इन बीमारियों में सबसे बड़ी परेशानी यही है कि दोनों के लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं। ये लक्षण कुछ इस प्रकार हैं:  

  • बुखार

  • खांसी

  • गले में खराश

  • थकान

  • सिर दर्द

  • बदन दर्द 

  • सांस लेने में परेशानी  

ऐसे में यह पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है कि व्यक्ति स्वाइन फ्लू से पीड़ित है या कोविड-19 से या फिर दोनों से ही। 

किन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा? 

वैसे तो इस संक्रामक बीमारी के संपर्क में कोई भी आ सकता है लेकिन कुछ लोगों खासकर बुजुर्ग, किसी बीमारी से पीड़ित मरीज को इससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ये लोग को-इन्फेक्शन के साथ ही सांस से जुड़ी बीमारी का होने के रडार पर रहते हैं। 

डॉक्टर को कब दिखाएं? 

अगर किसी व्यक्ति में फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं, खासकर इन्फ्लूएंजा या कोविड-19 के प्रसार के समय तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क किए जाने की जरूरत है। मरीज के स्थिति के मुताबिक डॉक्टर फ्लू और कोविड-19 दोनों की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। इन मामलों में लक्षणों की जल्द से जल्द पहचान और उसका सही समय पर इलाज बेहद जरूरी है। 

बचाव के लिए क्या किया जा सकता है? 

इन संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए कई उपाय अपनाए जा सकते हैं: 

  • इंफ्लुएंजा और कोविड-19 की समय-समय उपलब्ध कराई जाने वाली वैक्सीन लगवाएं। 

  • हाथों की सफाई का ध्यान रखें। 

  • घर और कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखें। 

  • बीमार लोगों से संपर्क में आने से बचें। 

  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर जाएं। 

सबसे जरूरी बात यह कि अगर कोई व्यक्ति लगातार बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, भ्रम और बाकी लक्षणों का सामना कर रहा है तो इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- अचानक नहीं आती कोई बीमारी: शरीर पहले ही देता है ये वॉर्निंग सिग्नल्स, भूलकर भी न करें इन्हें इग्नोर

यह भी पढ़ें- धूप में निकलते ही लाल पड़ जाती है स्किन? यह मामूली टैनिंग नहीं, पहचानें PMLE के संकेत

(डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित लवानिया, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आगरा में सीनियर कंसलटेंट और इंटरनल मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष (HOD) हैं।)