मशीन की तरह काम करना छोड़ें! Burnout से बचना है तो आज ही सीख लें 'ना' कहने का यह जादुई फॉर्मूला
बर्नआउट को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से होने वाली थकावट है, जिसे अक्सर काम का दबाव मान लिया जाता है। यह लगातार थकान, चिड़चिड़ापन और नींद/भूख मे ...और पढ़ें

बर्नआउट से बचें: काम-जीवन संतुलन और 'ना' कहने का महत्व (Picture Credit- Freepik)
HighLights
बर्नआउट शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक थकावट की स्थिति है
लगातार थकान, चिड़चिड़ापन बर्नआउट के प्रमुख लक्षण हैं
काम-जीवन संतुलन और 'ना' कहना बर्नआउट से बचाता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में जब अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का एलान किया, तो फैंस का दिल बैठ गया। नेहा कक्कर और जाकिर खान जैसे सितारों ने भी जब काम से 'ब्रेक' लिया, तो दुनिया हैरान रह गई।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब करोड़ों दिलों पर राज करने वाले ये सितारे अपनी चकाचौंध भरी दुनिया में 'पॉज बटन' दबा सकते हैं, तो हम अपनी रोजमर्रा की दौड़ में क्यों नहीं रुकते?
क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि 8 घंटे की नींद के बाद भी बदन टूट रहा है? क्या एक छोटा-सा या बिस्तर से उठना भी आपको पहाड़ चढ़ने जैसा लगता है? अगर हां, तो संभल जाइए। यह सिर्फ थकान नहीं, 'बर्नआउट' की दस्तक है। अगर आप अक्सर इसे 'काम का प्रेशर' कहकर टाल देते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि यह दीमक की तरह आपकी सेहत को धीरे-धीरे खराब कर रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ जरूरी बातें-
बर्नआउट आखिर है क्या?
इसे आसान शब्दों में समझें, तो जब आप शारीरिक, दिमागी और भावनात्मक रूप से पूरी तरह निचोड़ा हुआ महसूस करें, तो उसे बर्नआउट कहते हैं। ऐसा होने पर व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता और वह लगातार काम करते रहता है। समस्या यह है कि इसका पता तब तक नहीं चलता, जब तक आप पूरी तरह से टूट नहीं जाते। खासकर उन्हें, जो लोग हमेशा बिजी रहना पसंद करते हैं, उन्हें यह अहसास ही नहीं होता कि वे अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं।
बर्नआउट के प्रमुख लक्षण

(Picture Credit- AI Generated)
- अगर आपको हर समय नींद आती रहती है और साधारण काम निपटाने में भी घंटों लग रहे हैं।
- अगर आपको यह लगने लगे कि आपके कुछ भी करने का कोई फायदा नहीं है या काम पर जाने के नाम से ही घबराहट होने लगे।
- बात-बात पर चिड़चिड़ापन महसूस होना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना और दोस्तों-परिवार से दूरी बनाना।
- भूख से बहुत ज्यादा खाना या बिल्कुल भी नहीं खाना। ऐसा ही नींद के मामले में होना कि नींद ही न आना या बहुत ज्यादा सोना।
- लगातार तनाव की वजह से सिरदर्द (खासकर माथे पर भारीपन), पेट खराब होना या कमर दर्द रहना।
क्यों होता है बर्नआउट?
- बिना आराम लंबे समय तक काम करना
- काम और पर्सनल लाइफ में संतुलन न होना
- जरूरत से ज्यादा खुद से उम्मीदें रखना
- 'ना' न कह पाना
- हर वक्त फोन/ईमेल पर उपलब्ध रहना
बर्नआउट से कैसे डील करें

खबरें और भी
(Picture Credit- AI Generated)
बर्नआउट से बाहर निकलने के कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
- लगातार काम करने से बचें। काम के बीच में रुकें और ब्रेक लेते रहें। लगातार मशीन की तरह काम न करें।
- ऑफिस का काम ऑफिस तक ही रखें। घर पर लैपटॉप और ऑफिस के कॉल से दूरी बनाए रखें।
- 'ना' कहना सीखना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
- सोने, खाने और दोस्तों के साथ मस्ती के लिए भी समय निकालें। यह आपको मूड फ्रेश करने में मदद करेगा।
- जिम जाएं, वॉक करें या घर पर ही थोड़ी स्ट्रेचिंग करें। एक्सरसाइज से मूड अच्छा रहता है और नींद भी अच्छी आती है।
- पेंटिंग, म्यूजिक या जो भी चीज आपको पसंद है, उसके लिए वक्त निकालें।
- अगर आपको बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है, तो किसी थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद जरूर लें।
यह भी पढ़ें- काम की लिस्ट है लंबी, लेकिन एनर्जी जीरो? जानिए क्या है ‘Functional Freeze’ और इससे कैसे निकलें