Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काम की लिस्ट है लंबी, लेकिन एनर्जी जीरो? जानिए क्या है ‘Functional Freeze’ और इससे कैसे निकलें

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 03:31 PM (GMT+05:30)

    काम बहुत है, वक्त भी मिला… फिर भी कुछ नहीं हो पाया? अगर आप बाहर से बिल्कुल 'ठीक' दिखते हैं लेकिन अंदर से अटके हुए महसूस करते हैं, तो हो सकता है आप Fun ...और पढ़ें

    फंक्शनल फ्रीज डेली लाइफ को कैसे प्रभावित करता है? जानें यहां  (Image Source: AI-Generated)

    फंक्शनल फ्रीज डेली लाइफ को कैसे प्रभावित करता है? जानें यहां (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. शाम को काम करने की लंबी लिस्ट होने के बाद काम करने का मन करता है

    2. कई बार हम लोगों से काफी कटा हुआ महसूस करते हैं

    3. फंक्शनल फ्रीज डेली लाइफ इन तरीकों से प्रभावित करता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया, खासकर रील्स पर, इन दिनों एक शब्द बार-बार सुनने को मिल रहा है - Functional Freeze और सच कहें तो इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। आखिर ऐसा कौन है जिसे कभी-कभी सब कुछ छोड़कर बस चैन की नींद लेने का मन नहीं करता?

    हम सभी की जिंदगी में ऐसे दिन आते हैं जब हर मिनट पहले से बुक होता है। बच्चों या मां-बाप की जिम्मेदारियां, अचानक डॉक्टर का अपॉइंटमेंट, स्कूल से जुड़े ढेरों काम, घर की शॉपिंग, वर्कआउट और अलग-अलग जगहों पर भागदौड़, सब कुछ एक साथ चलता रहता है। ऐसे में एक वक्त ऐसा आता है जब शरीर और दिमाग दोनों बस थोड़ी राहत चाहते हैं। ऐसा समय, जब जिंदगी थोड़ी स्लो हो जाए और हम बिना किसी शोर के अपने काम निपटा सकें और खुद के लिए भी वक्त निकाल सकें।

    recover tips of functional freeze

    (Image Source: AI-Generated) 

    फिर वही इंतजार किया हुआ 'खाली वक्त' आता है। आप दिन की पूरी प्लानिंग कर लेते हैं, किस समय क्या करना है, कौन-सा काम आज हर हाल में पूरा होगा। घर में सन्नाटा है, फोन शांत है और मन में भरोसा है कि आज तो सब हो ही जाएगा। लेकिन कुछ घंटों बाद, जब बच्चों की स्कूल बस आती है, तब एहसास होता है कि…आपने किया क्या है? लगभग कुछ भी नहीं।

    अगर यह अनुभव आपको जाना-पहचाना लग रहा है, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। काम ढेर सारा है, लेकिन शुरू करने की एनर्जी नहीं मिलती। फोन स्क्रॉल करते-करते वक्त कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। नहाने के बाद तौलिये में बैठे-बैठे घंटों बीत जाते हैं, या फिर जानते हुए भी कि बहुत कुछ करना है, आप नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक एपिसोड देखते चले जाते हैं।

    खबरें और भी

    functional freeze recover tips

    (Image Source: AI-Generated) 

    यही स्थिति Functional Freeze कहलाती है, जब बाहर से आप बिल्कुल ठीक दिखते हैं, लेकिन अंदर से जैसे सब कुछ अटका हुआ होता है। अगर आपको लग रहा है कि यह आपकी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है, तो इसे समझना जरूरी है। आइए जानते हैं कि Functional Freeze आखिर होता क्या है, इसके पीछे की वजहें क्या हैं और इससे बाहर निकलने के रास्ते कौन-से हो सकते हैं।

    Functional Freeze क्या होता है?

    आजकल सोशल मीडिया पर यह शब्द काफी चर्चा में है, क्योंकि यह उस अनुभव को बयान करता है जिससे हम में से ज्यादातर लोग कभी न कभी गुजर चुके होते हैं। यह कोई आलस नहीं है, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर, दिमाग और भावनाएं, तीनों मिलकर जैसे रुक-सी जाती हैं।

    इस अवस्था में व्यक्ति के पास काम करने की क्षमता तो होती है, लेकिन शुरू करने की एनर्जी या इच्छा नहीं रहती। यहां तक कि छोटे और आसान काम भी भारी लगने लगते हैं। लगातार तनाव, बर्नआउट या जिंदगी में दिशा की कमी इसकी बड़ी वजह हो सकती है। कई बार ऐसा भी होता है कि बाहर से सब कुछ ठीक दिखता है, करियर अच्छा चल रहा है, रिश्ते भी अच्छे हैं लेकिन अंदर से अपने ही जिंदगी से कुछ कटा हुआ महसूस होता है।

    functional freeze 1how to recover

    (Image Source: AI-Generated) 

    जरूरी बात यह है कि Functional Freeze कोई मेडिकल या साइकोलॉजिकल डायग्नोसिस नहीं है। यह 'फ्रीज रिस्पॉन्स' जैसी स्थिति से भी अलग होता है, जो किसी खतरनाक या जानलेवा स्थिति में नर्वस सिस्टम की स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है। Functional Freeze ज्यादातर धीरे-धीरे जमा हुए मानसिक और भावनात्मक दबाव का नतीजा होता है और इसे समझकर, पहचाना जाए तो इससे बाहर निकला जा सकता है।

    इसके लक्षण क्या होते हैं?

    फंक्शनल फ्रीज आपके डेली लाइफ को काफी प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर नीचे दिए गए लक्षण आपको लगातार महसूस हो रहे हैं, तो यह फंक्शनल फ्रीज के लक्षण हो सकते हैं।

    • इमोशनली कुछ महसूस न करना
    • दिल भारी होने के बावजूद आंसू न निकलना
    • डिसअसोसिएशन यानी लोगों से जुड़ाव महसूस न करना
    • खुद को अलग-थलग करना
    • जरूरत से ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल
    • अल्कोहल या नशे का सहारा लेना
    • घंटों टीवी या मोबाइल देखना
    • नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा होना
    • पेट से जुड़ी परेशानियां होना
    • बिना वजह बदन दर्द

    इस समस्या से बाहर कैसे निकलें?

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फंक्शनल फ्रीज से बाहर निकलने का बेस्ट तरीका है फिजिकल एक्टिविटी शुरू करना, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अचानक जिम चले जाएं या भारी-भरकम वर्कआउट कर लें। फंक्शनल फ्रीज में दिमाग के साथ शरीर भी फ्रीज हो जाता है। ऐसे में एक्सरसाइज तो दूर की बात आप कुछ देर वॉक पर भी नहीं जा पाएंगे। इसलिए आप सोमैटिक एक्सरसाइज से शुरुआत कर सकते हैं।

    1. सोमैटिक एक्सरसाइज

    सोमैटिक एक्सरसाइज आपको इस फ्रीज से बाहर निकलने में मदद करेगी। इससे धीरे-धीरे तनाव दूर होता है और आपका दिमाग और शरीर फिर फ्रेश करने लगता है।

    2. ब्रीदिंग एक्सरसाइज 

    tips of functional freeze

    (Image Source: AI-Generated) 

    फंक्शनल फ्रीज से राहत पाने के लिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह स्ट्रेस को दूर करने का बेहतरीन तरीका होता है। इसके लिए आप सबसे पहले सांस को 4 सेकेंड के लिए अंदर की ओर लें, फिर 7 सेकेंड तक सांस को रोकें और फिर 8 सेकेंड के बाद सांस को धीरे-धीरे छोड़ें। ऐसा आप 4-5 बार कर सकते हैं।

    3. लाफिंग एक्सरसाइज

    जब भी स्ट्रेस महसूस हो, तो लाफिंग एक्सरसाइज आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हंसने से एंडोर्फिन्स नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है और आपको अच्छा महसूस हो सकता है।  

    4. नेचर से जुड़ें 

    अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो रील्स स्क्रॉल करने की बजाय अपने घर की बालकनी में बैठे या आसपास के पार्क में थोड़ी देर वॉक करें। हरे-भरे वातावरण से जुड़ने से मन हल्का होता है और स्ट्रेस भी कम होता है। साथ ही, खुले माहौल में रहने से दिमाग में अच्छे विचार और नई सोच आती है।   

    5. किसी प्रोफेशनल से बात करें

    अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप इमोशनली कुछ फील नहीं कर पा रहे या खुद को दूसरों से अलग कर रहे हैं, तो आप किसी प्रोफेशनल से बात कर सकते हैं। इससे आपको मेंटल हेल्थ को सुधारने और बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें - क्या देर रात खाना खाने की आदत बढ़ा सकती है कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया इस सवाल का सही जवाब

    यह भी पढ़ें - सिर्फ खान-पान नहीं, Genes भी तय करते हैं कितने साल जिएंगे आप; नई रिसर्च में 50% हिस्सेदारी का खुलासा