Self-Care Routine तो बना लिया, मगर निभाना लग रहा बोझ? बिना किसी दबाव के ऐसे रखें अपना ख्याल
हम सभी ने कभी न कभी जोश में आकर कसम खाई है कि "कल से मैं बिल्कुल परफेक्ट रूटीन फॉलो करूंगा।" हम इंटरनेट पर देखते हैं कि लोग सुबह 4 बजे उठकर मेडिटेशन क ...और पढ़ें

क्यों फेल हो जाते हैं सेल्फ-केयर रूटीन? (Image Source: AI-Generated)
HighLights
सेल्फ-केयर को 'ड्यूटी' समझकर न अपनाएं
माइक्रो सेल्फ-केयर से मिलेंगे रिजल्ट
खुद का ख्याल रखने का मतलब 'परफेक्ट' बनाना नहीं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
"कल से मैं सुबह 5 बजे उठूंगा, एक घंटा योग करूंगा, ग्रीन टी पिऊंगा और फोन को हाथ भी नहीं लगाऊंगा।"
सोमवार और मंगलवार तो जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन बुधवार आते-आते यह रूटीन एक सजा जैसा लगने लगता है। यानी जो चीज आपको सुकून देने के लिए थी, वही अब स्ट्रेस की वजह बनना शुरू हो जाती है।
सच तो यह है कि 'सेल्फ-केयर' का मतलब इंस्टाग्राम पर दिखने वाली फैंसी मोमबत्तियां या महंगे स्पा ट्रीटमेंट नहीं हैं। जब हम खुद का ख्याल रखने को भी एक टास्क की तरह देखने लगते हैं, तो वह बोझ बन जाता है। अगर आपका रूटीन आपको थका रहा है, तो समझ लीजिए कि आप गलत ट्रैक पर हैं।

(Image Source: Freepik)
छोटे कदमों से शुरू करें
सबसे बड़ी गलती हम यह करते हैं कि हम सब कुछ एक साथ बदलना चाहते हैं। अपने दिमाग को रिलैक्स करने के लिए घंटों का समय निकालने की जरूरत नहीं है। 'माइक्रो सेल्फ-केयर' अपनाएं। जैसे- काम के बीच में सिर्फ 2 मिनट के लिए आंखें बंद करके गहरी सांस लेना या अपनी पसंद का एक गाना सुनना। जब आप 1 घंटे के मेडिटेशन का टारगेट रखते हैं, तो वह मुश्किल लगता है, लेकिन 5 मिनट का मौन रखना आसान है और उतना ही असरदार भी।
अपने शरीर की सुनें, टाइम-टेबल की नहीं
जरूरी नहीं कि हर दिन एक जैसा हो। किसी दिन आपको जिम जाकर पसीना बहाना अच्छा लग सकता है, तो किसी दिन बस सोफे पर लेटकर किताब पढ़ना ही असली सेल्फ-केयर हो सकता है। अपने रूटीन को पत्थर की लकीर मत बनाइए। खुद से पूछिए- "आज मुझे किस चीज की जरूरत है... आराम की या एनर्जी की?" खुद के साथ जबरदस्ती करना सेल्फ-केयर नहीं, बल्कि सेल्फ-टॉर्चर है।
'ना' कहने की कला सीखें
हम दुनिया भर को खुश करने में इतना वक्त लगा देते हैं कि खुद के लिए समय ही नहीं बचता। सबसे बड़ा सेल्फ-केयर यह है कि आप उन चीजों और लोगों को 'ना' कहना सीखें जो आपकी मानसिक शांति भंग करते हैं। जब आप फालतू की जिम्मेदारियों से आजाद होते हैं, तो आपको किसी रूटीन की जरूरत नहीं पड़ती, आप अपने आप ही हल्का महसूस करते हैं।
खबरें और भी
याद रखें, खुद का ख्याल रखने का मकसद है- खुद को प्यार करना, खुद को टॉर्चर करना नहीं। इसलिए उस रूटीन को आज ही बदल दीजिए दीजिए जो आपको स्ट्रेस रहा है।
यह भी पढ़ें- Self Identity: दूसरों के बहकावे में आकर कभी न बदलें 5 आदतें, वरना अपनी ही नजरों में गिर जाएंगे आप
यह भी पढ़ें- चंद महीनों में आपकी जिंदगी बदल सकती हैं 5 Good Habits, चिंता और तनाव से रहेंगे मीलों दूर