Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के अंदर पनप रहा है खतरनाक Toxic Triangle, बाहर से ज्यादा जहरीली बना रहा बेडरूम की हवा

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

    क्या आपने 'लव ट्रायंगल' के बारे में सुना है? जी नहीं, हम यहां प्यार-मोहब्बत की बात नहीं कर रहे हैं... इसका कनेक्शन आपके घर के अंदर मौजूद प्रदूषित हवा ...और पढ़ें

    घर की प्रदूषित हवा को लेकर डॉक्टर ने दी चेतावनी (Image Source: AI-Generated)

    घर की प्रदूषित हवा को लेकर डॉक्टर ने दी चेतावनी (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डॉक्टर तरंग कृष्णा ने एक इंस्टाग्राम रील के जरिए एक ऐसे 'लव ट्रायंगल' के बारे में बताया है, जो चुपचाप हमारी सेहत को तबाह कर रहा है। जी हां, बाहर के प्रदूषण और जहरीली हवा से बचने के लिए हम अक्सर अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं और खुद को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन सच्चाई इसके बिलकुल उलट है।

    Indoor air pollution

    (Image Source: AI-Generated) 

    तीन खतरों को पहचानना जरूरी

    इस जहरीले लव ट्राएंगल के तीन मुख्य किरदार हैं - रूम फ्रेशनर, खुशबूदार मोमबत्तियां और अगरबत्ती। डॉक्टर के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, घर के अंदर का प्रदूषण बाहर के प्रदूषण की तुलना में 5 गुना ज्यादा जहरीला होता है। हम अक्सर बाहर मौजूद जहर को कोसते हैं, लेकिन घर को महकाने वाली ये तीनों चीजें घर के अंदर प्रदूषण फैलाने के सबसे बड़े कारण हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dr Tarang krishna (@drtarangkrishna)

    क्यों इतनी खतरनाक हैं ये चीजें?

    दरअसल, इनमें बेंजीन, फॉर्मलडिहाइड और टॉल्यूइन जैसे वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) पाए जाते हैं। ये रसायन इतने खतरनाक हैं कि इनका सीधा संबंध फेफड़ों के कैंसर और हार्मोनल असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं से है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि घर में एक खुशबूदार मोमबत्ती जलाने से पीएम 2.5 का स्तर इतना बढ़ जाता है, जो कई सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदेह होता है।

    इससे बचने का क्या है उपाय?

    डॉक्टर की मानें, तो इसका समाधान बहुत ही आसान है। केमिकल वाली मोमबत्तियों की जगह बीजवैक्स या सोया से बनी मोमबत्तियों का इस्तेमाल करें। अगर आपको इनसे एलर्जी नहीं है, तो आप 'एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर' का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा सबसे बेहतरीन और आसान तरीका यह है कि घर में ताजी हवा आने दें। अपने घर की खिड़कियां खोलें और वेंटिलेशन को बेहतर बनाएं।

    यह भी पढ़ें- जहरीली हवा से बढ़ रहा है अल्जाइमर का खतरा, पौने तीन करोड़ लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की जहरीली हवा का 'जेंडर' कनेक्शन, महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के फेफड़ों में भर रहा है जहर

    खबरें और भी