Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरदर्द की वजह माइग्रेन है या कुछ और? पेनकिलर खाने से पहले समझ लें अपने Headache का कारण और टाइप

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:30 AM (IST)

    सिर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द के पीछे अलग-अलग तरह के कारण हो सकते हैं। इनकी पहचान करना इलाज के लिए जरूरी है। ...और पढ़ें

    हर सिरदर्द को माइग्रेन समझने की भूल न करें (Picture Courtesy: Freepik)

    हर सिरदर्द को माइग्रेन समझने की भूल न करें (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर सिरदर्द एक जैसा नहीं होता, और हर दर्द का इलाज एक ही गोली नहीं हो सकती। दरअसल, आपके सिर के किस हिस्से में दर्द हो रहा है, जैसे- माथे पर, पीछे, या सिर्फ एक तरफ, यह इस बात का चीख-चीख कर इशारा कर रहा है कि बीमारी की असली जड़ क्या है। 

    आइए डॉ. (प्रो.) कुणाल बहरानी (चेयरमैन एंड ग्रुप डायरेक्टर न्यूरोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद सेक्टर-20) से जानें सिरदर्द के ये छिपे हुए पैटर्न और आपको असल में किस इलाज की जरूरत है।

    टेंशन हेडएक 

    यह सिरदर्द का सबसे आम प्रकार है। इसमें ऐसा महसूस होता है जैसे सिर के चारों ओर कोई टाइट बैंड बांध दिया गया हो। इसका मुख्य कारण अक्सर तनाव या बैठने का गलत तरीका होता है। इससे राहत पाने के लिए खूब पानी पिएं, गर्दन की स्ट्रेचिंग करें और तनाव देने वाली चीजों से दूरी बनाएं।

    Headache (1)

    (Picture Courtesy: Freepik

    माइग्रेन 

    माइग्रेन का दर्द बहुत तेज और थ्रॉबिंग जैसा महसूस होता है, जो अक्सर सिर के एक ही तरफ होता है। इसमें जी मिचलाना, उल्टी और रोशनी या शोर से परेशानी हो सकती है। राहत के लिए एक अंधेरे शांत कमरे में आराम करें, ठंडी सिकाई करें और स्क्रीन से दूर रहें। लंबे समय के लिए उन कारणों को पहचानना जरूरी है जिनसे यह शुरू होता है।

    क्लस्टर हेडएक 

    यह दर्द बहुत ही गंभीर और चुभने वाला होता है, जो आमतौर पर एक आंख के आसपास महसूस होता है। यह छोटे-छोटे इंटरवेल पर बार-बार क्लस्टर के रूप में आता है। अगर आपको ऐसे सिरदर्द की समस्या रहती है, तो डॉक्टर से इसके लिए दवा लें। 

    खबरें और भी

    साइनस हेडएक

    अगर आपके गालों की हड्डियों, माथे या नाक के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द है, तो यह साइनस हो सकता है। यह अक्सर इन्फेक्शन या एलर्जी के कारण होने वाली सूजन से होता है। इससे राहत पाने के लिए भाप लें, हाइड्रेटेड रहें, सेलाइन रिंस और डिकंजेस्टेंट्स का इस्तेमाल करें।

    हाइपरटेंशन और डिहाइड्रेशन हेडएक

    • हाइपरटेंशन हेडएक- जब ब्लड प्रेशर खतरनाक रूप से बढ़ जाता है, तो सिर के पिछले हिस्से में धड़कन जैसा दर्द महसूस होता है। ऐसा सिरदर्द लगातार रहता है, तो डॉक्टर से मिलकर अपने बीपी की जांच करवाएं। 
    • डिहाइड्रेशन हेडएक- शरीर में पानी की हल्की कमी से भी दिमाग सिकुड़ने लगता है, जिससे सिरदर्द शुरू हो जाता है। इससे राहत पाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। 

    कैफीन और हार्मोनल बदलाव

    • कैफीन विड्रॉल हेडएक- अगर आप अचानक कॉफी या चाय कम कर देते हैं, तो दिमाग के ब्लड वेसल्स फैल जाते हैं, जिससे तेज दर्द होता है। इससे बचने के लिए कैफीन धीरे-धीरे कम करें और खूब पानी पिएं।
    • हार्मोनल हेडएक- महिलाओं में पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण यह दर्द होता है। अपनी साइकिल को ट्रैक करना और पूरी नींद लेना इसमें मददगार है।