Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गला सूखना ही नहीं, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन भी करता है पानी की कमी का इशारा; पढ़ें ऐसे 5 संकेत

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 05:56 PM (IST)

    अक्सर हम काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि घंटों तक पानी पीना भूल जाते हैं। ...और पढ़ें

    कम पानी पीने से शरीर के अंदर मचती है ऐसी उथल-पुथल (Image Source: AI-Generated)

    कम पानी पीने से शरीर के अंदर मचती है ऐसी उथल-पुथल (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर की भागदौड़ में अक्सर हम घंटों तक पानी नहीं पीते हैं। बाहर से तो हमें सिर्फ गला सूखने या मांसपेशियों में हल्की जकड़न का एहसास होता है, लेकिन शरीर के अंदर एक अलग ही उथल-पुथल चल रही होती है। जी हां, पानी की कमी होने पर हमारी कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। शरीर में बचे हुए पानी को सुरक्षित रखने के लिए हमारी किडनी भी एक्स्ट्रा मेहनत करती है, जिसकी वजह से पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है।

    एक हालिया स्टडी बताता है कि अमेरिका में 24% बुजुर्ग इस डिहाइड्रेशन का सामना कर रहे हैं। बता दें, हमारे शरीर की कोई भी प्रक्रिया पानी के बिना पूरी नहीं हो सकती। ऐसे में, पानी न पीना सीधे तौर पर अपनी सेहत से खिलवाड़ करना है। अगर आप भी कम पानी पीते हैं, तो आपका शरीर इन 5 अजीब संकेतों के जरिए इसका इशारा दे सकता है। आइए जानें।

    Hidden signs of dehydration

    (Image Source: Freepik) 

    थोड़ी-सी मेहनत में ही सांस फूलना

    पानी की कमी से आपके शरीर में खून की कुल मात्रा घट जाती है। इसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है, जिसे खून सप्लाई करने के लिए सामान्य से ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। नतीजतन, आराम करते समय भी आपकी धड़कन तेज हो सकती है और आपको भयंकर थकान लग सकती है। इस स्थिति में डॉगी को वॉक पर ले जाना या जिम में एक्सरसाइज करना पहाड़ चढ़ने जैसा मुश्किल लग सकता है, क्योंकि मांसपेशियां जल्दी थक जाती हैं।

    सिरदर्द और चक्कर आना

    कम पानी पीने से दिमाग के टिश्यू कुछ समय के लिए सिकुड़ सकते हैं, खासकर दिमाग का वह हिस्सा जो हमारे दर्द को महसूस करता है। इसके साथ ही शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी डगमगा जाता है। बता दें, इन दोनों बदलावों का सीधा परिणाम सिरदर्द और चक्कर आने के रूप में सामने आता है।

    खबरें और भी

    त्वचा का अपनी चमक खो देना

    खूब पानी पीने से एजिंग की प्रक्रिया भले ही न रुकती हो, लेकिन पानी की कमी आपको समय से पहले बूढ़ा जरूर दिखा सकती है। जी हां, डिहाइड्रेशन से त्वचा रूखी, बेजान और झुर्रियों वाली हो जाती है। इसकी पहचान के लिए डॉक्टर अक्सर मरीजों की त्वचा को खींचकर देखते हैं- अगर त्वचा तुरंत अपनी जगह पर वापस नहीं जाती, तो यह गंभीर डिहाइड्रेशन का संकेत माना जाता है।

    How water affects mood

    (Image Source: Freepik) 

    पेट साफ न होना

    आपके पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पानी बहुत जरूरी है। जब आप पानी कम पीते हैं, तो आपकी आंतें मल से ज्यादा से ज्यादा पानी सोखने लगती हैं। इससे वह सख्त हो जाता है और कब्ज की परेशानी शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, 2024 के एक अध्ययन से यह भी साबित हुआ है कि आंतों को हानिकारक कीटाणुओं से बचाने और अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है।

    बिना बात के गुस्सा आना

    क्या आप जानते हैं कि पानी की कमी की मार सबसे पहले आपके दिमाग पर पड़ती है? अगर आपके शरीर में मात्र 1 से 2 प्रतिशत पानी कम हो जाए, तो किसी भी काम में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। आप अपना काम तो जैसे-तैसे निपटा लेंगे, लेकिन आपको बेवजह चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस होगा। इसके अलावा, पानी की कमी से दिमाग में खून का बहाव प्रभावित होता है, जिससे व्यक्ति को दर्द का एहसास भी ज्यादा होने लगता है।

    Reference:

    यह भी पढ़ें- Newborns में दिखें ये 7 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, Dehydration Fever के हैं संकेत; जानें कारण

    यह भी पढ़ें- महिलाओं और पुरुषों के लिए जरूरी है कितना पानी? समझें जेंडर के हिसाब से पानी पीने का सही गणित