Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑफिस चेयर पर बैठे-बैठे पीठ के निचले हिस्से में बढ़ गया है दर्द? आराम के लिए अपनाएं 5 सिंपल टिप्स

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 06:14 PM (GMT+05:30)

    क्या आप भी घंटों ऑफिस चेयर पर बैठकर काम करते हैं और शाम होते-होते पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस करने लगते हैं? अगर हां तो यह कुछ मिनट निकालकर ...और पढ़ें

    ऑफिस की लंबी सिटिंग से होने लगा है कमर दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये तरीके (Image Source: Freepik)
    ऑफिस की लंबी सिटिंग से होने लगा है कमर दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये तरीके (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. आजकल कमर दर्द डेस्क जॉब का एक आम हिस्सा बन गया है।
    2. इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं।
    3. कुछ टिप्स हैं, जो आपको लोअर बैक पेन से राहत दिला सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी भी कहानी कुछ ऐसी है- सुबह जोश के साथ ऑफिस पहुंचते हैं, अपनी कम्फर्टेबल कुर्सी पर बैठते हैं और काम में ऐसे डूब जाते हैं कि समय का पता ही नहीं चलता? लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ती हैं, आपके कंधे झुकने लगते हैं, गर्दन अकड़ने लगती है और शाम होते-होते पीठ के निचले हिस्से में एक अजीब-सा, चुभने वाला दर्द शुरू हो जाता है?

    अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल, यह आज के वर्किंग कल्चर का एक ऐसा 'साइड इफेक्ट' है जिससे लाखों लोग जूझ रहे हैं। लगातार घंटों तक एक ही पोस्चर में बैठे रहना हमारी पीठ के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। आइए, आपको इस परेशानी से राहत पाने के कुछ तरीके (Office Chair Back Pain Tips) बताते हैं। 

    सही पोस्चर अपनाएं

    गलत तरीके से बैठना ही पीठ दर्द का सबसे बड़ा कारण है। अपनी कुर्सी पर सीधा बैठें, कमर को कुर्सी के पिछले हिस्से से सटाकर रखें। अपने कंधों को ढीला छोड़ें और पैरों को जमीन पर सपाट रखें। अगर आपके पैर जमीन पर नहीं पहुंचते, तो फुटरेस्ट का इस्तेमाल करें। अपने कंप्यूटर मॉनिटर को आंखों के स्तर पर रखें ताकि आपको गर्दन झुकाने की जरूरत न पड़े।

    हर घंटे लें छोटा ब्रेक

    लगातार घंटों तक बैठे रहना आपकी पीठ के लिए जहर समान है। हर 45-60 मिनट में अपनी कुर्सी से उठें और 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक लें। इस दौरान आप थोड़ा टहल सकते हैं, पानी पी सकते हैं, या कुछ हल्के स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह आपकी मांसपेशियों को आराम देगा और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्यों होती है कमर दर्द की समस्या, जानें क्या है इसका इलाज

    हल्की स्ट्रेचिंग है मददगार

    अपने डेस्क पर ही कुछ हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। अपनी गर्दन, कंधों और पीठ के निचले हिस्से को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें। उदाहरण के लिए, अपनी बाहों को ऊपर उठाकर पीठ को पीछे की ओर हल्का मोड़ें या अपनी गर्दन को धीरे-धीरे एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं। ये स्ट्रेचिंग आपकी मांसपेशियों को ढीला करने और दर्द को कम करने में मदद करेंगी।

    पानी खूब पिएं

    पर्याप्त पानी पीना न केवल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा है, बल्कि यह आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए भी जरूरी है। बता दें, हमारी रीढ़ की हड्डियों के बीच डिस्क होती हैं जो शॉक एब्जॉर्बर का काम करती हैं। ऐसे में, हाइड्रेटेड रहने से ये डिस्क हेल्दी रहती हैं और बेहतर तरीके से काम करती हैं, जिससे पीठ दर्द का खतरा कम होता है।

    सही चेयर चुनें

    अगर आप लंबे समय तक ऑफिस में बैठते हैं, तो एक अच्छी एर्गोनोमिक चेयर (जो आपकी शारीरिक बनावट के अनुसार एडजस्ट हो सके) चुनना बेहद जरूरी है। ये कुर्सियां आपकी पीठ को सही सपोर्ट देती हैं और आपको सही पोस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।

    यह भी पढ़ें- कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।