Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jackfruit Worst Combination: कटहल के बाद गलती से भी न खा लें ये 5 चीजें, डाइजेशन की बज जाएगी बैंड

    Updated: Tue, 28 May 2024 02:14 PM (IST)

    गर्मियों में कटहल की सब्जी बड़े शौक से खाई जाती है। सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिक तत्वों के मामले में भी यह किसी से पीछे नहीं है। विटामिन-सी विटाम ...और पढ़ें

    कटहल खाने के बाद न खाएं ये 5 चीजें, हो सकता है नुकसानदायक (Image Source: Freepik)
    कटहल खाने के बाद न खाएं ये 5 चीजें, हो सकता है नुकसानदायक (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में कटहल की सब्जी कई घरों में बड़े शौक से खाई जाती है।
    2. इसे वेजिटेरियन लोगों का नॉन वेज भी कहा जाता है।
    3. इसकी सब्जी ही नहीं, बल्कि पकौड़े और अचार भी काफी लोग खाना पसंद करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jackfruit Worst Combination: गर्मियों में कटहल की सब्जी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के दिल को भाती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम पाया जाता है, ऐसे में कोई शक नहीं कि इसे खाने से सेहत को फायदा मिलता है, लेकिन अगर इसके बाद आप इस आर्टिकल में बताई गई चीजें खाने की भूल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि इससे पाचन तंत्र को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें।

    भिंडी न खाएं

    कटहल खाने के बाद आपको भिंडी के सेवन से परहेज करना चाहिए। बता दें, कि ऐसा करना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। कटहल में शामिल कुछ ऑक्सलेट्स भिंडी में पाए जाने वाले यौगिक के साथ मिलकर त्वचा से जुड़ा रिएक्शन दे सकते हैं। ऐसे में, अगर आप स्किन रैशेज, दाने और जलन से बचना चाहते हैं, तो इन दोनों को एक साथ खाना अवॉइड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में डाइजेशन की बैंड बजा देते हैं ये 5 स्ट्रीट फूड्स, आज ही बना लीजिए इनसे दूरी

    पान खाने से बचें

    कटहल खाने के बाद पान का सेवन भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। पाचन के लिहाज से इसे अच्छा नहीं माना जाता है। कटहल में पाए जाने वाले ऑक्सलेट्स पाने के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं। इसलिए अगर आपको इसे खाना भी है, तो कम से कम 2 से 3 घंटे का गैप जरूर दें।

    पपीता करें अवॉइड

    पपीते का सेवन भी आपको कटहल खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। बता दें, पपीते में मौजूद कैल्शियम कटहल में पाए जाने वाले ऑक्सलेट नामक रासायनिक तत्व के साथ मिलकर रिएक्ट करता है, तो इससे कैल्शियम ऑक्सलेट बनता है, जो कैल्शियम की अवशोषण क्षमता को कम करके हड्डियों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए इसे भी कटहल खाने के 2-3 घंटे बाद ही खाना चाहिए।

    खबरें और भी

    दूध न पिएं

    कटहल खाने के तुरंत बाद दूध पीना भी सही नहीं है। बता दें, ऐसा करने से पाचन बिगड़ सकता है। इससे आपको गैस, एसिडिटी और अपच की तकलीफ तो होती ही है, साथ ही इससे कुछ लोगों में सफेद दाग की समस्याएं भी हो सकती है। दूध में मौजूद कैल्शियम कटहल में पाए जाने वाले ऑक्सलेट के साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं, इसलिए इसे खाने के बाद कुछ देर का गैप देकर ही दूध पीना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- स्वाद ही नहीं गुणों में भी अव्वल है White Butter, इन 5 वजहों से करें इसे बाजार के मक्खन से रिप्लेस

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।