Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात में नजर आने वाले 5 लक्षण चीख-चीखकर बताते हैं खराब हो गई है क‍िडनी, तुरंत भागे डॉक्‍टर के पास

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 12:33 PM (IST)

    किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करता है और विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। हालांक‍ि आज कल लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो कर र ...और पढ़ें

    क्‍या हैं क‍िडनी खराब होने के संकेत (Image Credit- Freepik)
    क्‍या हैं क‍िडनी खराब होने के संकेत (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. किडनी ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है।
    2. किडनी खराब होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं।
    3. किडनी हमारे शरीर का एक खास अंग होता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। क‍िडनी हमारे शरीर का अहम ह‍िस्‍सा है। ये ब्‍लड को फ‍िल्‍टर करने का काम करता है। साथ ही हमारे शरीर से जहारीले पदार्थों को बाहर न‍िकालता है। इसका हेल्‍दी रहना बेहद जरूरी है। अगर क‍िडनी सही तरीके से काम नहीं करेगी तो हमारे शरीर में कई दिक्‍कतें बढ़ सकती हैं। आज कल लोगों की अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल और खराब खानपान के कारण क‍िडनी पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

    ऐसे में क‍िडनी के डैमेज होने का खतरा भी बढ़ गया है। आपको बता दें क‍ि क‍िडनी डैमेज होने पर कुछ लक्षण हमारे शरीर में नजर आने लगते ह‍ैं। इन्‍हें पहचानना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। वहीं कुछ लक्षण ऐसे भी हैं जो स‍िर्फ रात के समय या सोते समय ही नजर आते हैं। अगर इन्‍हें पहचान कर समय रहते इलाज करा ल‍िया जाए तो जान बच सकती है। इससे आप अपनी किडनी को दोबारा हेल्दी बना सकते हैं।

    आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रात के समय ही नजर आते हैं। आइए उन लक्षणों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    पैरों में सूजन

    अगर रात में सोने से पहले आपको अपने पैरों पर सूजन नजर आए ताे समझ लें क‍ि आपकी क‍िडनी सही तरीके से काम नहीं कर पा रही है। कई बार सोकर उठने पर भी पैरों में सूजन बनी रहती है। इसका सीधा मतलब ये है क‍ि आपके शरीर में पानी और सोडियम जमा हो रहा है।

    खबरें और भी

    बार-बार पेशाब आना

    अगर आप रात में सोते कम और बार-बार वॉशरूम की ओर भागते हैं ताे ये भी क‍िडनी डैमेज होने के लक्षणों में से एक है। जब आपकी क‍िडनी खराब होने लगती है तब आपको बार-बार पेशाब करने जाना पड़ता है। ऐसे कंडीशन में ब‍िना देर क‍िए डॉक्‍टर के पास जाना सही रहेगा।

    प्‍यास लगना

    कई मामलों में क‍िडनी खराब हाेने पर शरीर में पानी की कमी भी हाेने लगती है। ऐसे में आपको रात के समय बार-बार प्‍यास लगती है। अगर आप रात में हद से ज्‍यादा पानी पीते हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय सतर्क हो जाना चाह‍िए। ये किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: हर सिरदर्द साधारण नहीं होता, डॉक्टर ने बताए क्या हैं Brain Tumor के खतरनाक संकेत

    सांस फूलना

    अगर रात के समय अचानक से सांस फूलने लगे तो समझ जाएं क‍ि आपकी क‍िडनी खराब हाे चुकी है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है तो सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

    खुजली और रैशेज

    जब क‍िडनी सही तरीके से काम करने में सक्षम नहीं होती है तो इससे हमारे शरीर में टॉक्सिन्‍स जमा होने लगते हैं। इस कारण त्वचा पर खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। अगर आपको छोटे-छोटे दाने भी न‍िकल रहे हैं तो ये भी क‍िडनी डैमेज होने का संकेत हो सकता है।

    किडनी को कैसे रखें हेल्‍दी

    • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें।
    • डायबिटीज को कंट्रोल करें।
    • वजन मेंटेन रखें।
    • रोजाना एक्सरसाइज करें।
    • शरीर में पानी की कमी न हाेने दें।
    • नमक कम खाएं।
    • स्मोक से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें: राज की बात है... दही में चुपके से म‍िलाकर खा लें ये 4 चीजें, चर्बी ऐसे भागेगी जैसे चोरी पकड़ी गई हाे!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।