यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kiss Day 2024: प्यार बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों का भी खतरा टाल सकती है किसिंग, जानें कैसे
Kiss Day 2024 फरवरी की 12 तारीख का दिन किस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। किसिंग प्यार करने का बेहतरीन तरीका है लेकिन क्या आप जानते हैं इससे से ...और पढ़ें

HighLights
- 12 फरवरी का दिन किस डे के रूप में मनाया जाता है।
- किस करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं जो तनाव, अवसाद दूर करने का काम करते हैं।
- किस करने से ब्लड प्रेशर भी कम होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kiss Day 2024: 7 से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी का दिन किस डे के रूप में मनाया जाता है। किस प्यार जाहिर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके जरिए आप बिना कुछ बोले सामने वाले से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं किस करने से सिर्फ रिलेशनशिप ही नहीं मजबूत होता, बल्कि इससे सेहत को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज के इस लेख में हम किसिंग के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानेंगे।
किस करने से सेहत को होने वाले फायदे
1. किस करने से ब्रेन से कई तरह के केमिकल्स रिलीज होते हैं, जो शरीर में हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे आपको अच्छा फील होता है।
2. पार्टनर को किस करने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन का लेवल कम होता है, जिसे स्ट्रेस हार्मोन कहा जाता है। स्ट्रेस कई बीमारियों की जड़ है, तो इस हार्मोन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है।
3. किस करते वक्त दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। जिससे शरीर में ब्लड का फ्लो भी बढ़ता है। शरीर में ब्लड के सही सर्कुलेशन से कई सारी बीमारियों का खतरा टल जाता है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
4. शरीर में रक्त संचार बढ़ने से सिरदर्द, पेट दर्द जैसी कई समस्याएं दूर होती हैं।
5. किस करने से इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है। दरअसल चुंबन करने से मुंह में ट्रांसफर होने वाले नए जर्म्स नुकसान नहीं, बल्कि सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।
6. किसिंग से पोलन और डस्ट माइट्स से होने वाले एलर्जी के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्ट्रेस एलर्जी को और ज्यादा बढ़ा सकता है, लेकिन किसिंग से स्ट्रेस कम होता है, तो ये सारी चीज़ें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
पार्टनर को किस करने और गले लगाने से आपसी बॉन्डिंग मजूबत होती है और आप लंबे समय तक हेल्दी और हैप्पी लाइफ जी सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- प्यार जाहिर करने के अलावा गले लगाने से सेहत को भी मिलते हैं ढेरों फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik