Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pickle side effects: स्वाद को लुभाने वाला अचार हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:49 AM (GMT+05:30)

    अचार हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है। इसके खट्टे स्वाद की वजह से खाना पचाने में यह काफी मददगार होता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से कई परेशानियां भी हो सकती ...और पढ़ें

    ज्यादा अचार खाने से हो सकते हैं कई नुकसान
    ज्यादा अचार खाने से हो सकते हैं कई नुकसान

    HighLights

    1. अचार हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है।
    2. ज्यादा अचार आपके स्वास्थय को नुकसान पहुंचा सकता है।
    3. जानें अचार के कारण हेल्थ पर होने वाले साइड इफेक्ट्स।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Side Effects of Pickles: खाने के साथ अचार मिल जाए, तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। अचार भी कई फलों और सब्जियों का बनाया जाता है जैसे आम, गाजर, नींबू, आंवला आदि। इसके खट्टे स्वाद के कारण यह हमें काफी पसंद आता है। हालांकि इसे ज्यादा खाने से कई सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ज्यादा अचार खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

    ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या

    अचार बनाने में काफी अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इसका सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। सोडियम ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। अचार को सुखाने और बनाने के दौरान काफी ज्यादा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कभी-कभी अचार खाने से कोई समस्या नहीं होती, लेकिन इसे ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो दिल की बीमारियों का कारण भी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: गर्दन का दर्द हो सकता है Neck Cancer का कारण, जानें इससे बचाव के तरीके

    कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

    अचार बनाने में नमक के साथ-साथ तेल भी बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा अचार की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। तेल अचार को नमी से बचाता है, जिस वजह से वह खराब नहीं होता। इसके साथ ही यह प्रिजरवेटिव की तरह भी काम करता है। ज्यादा तेल के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है, जो आपके दिल के लिए हानिकारक होता है। इस वजह से कई हार्ट डिजीज हो सकती है। इसके कारण लिवर पर भी प्रभाव पड़ता है।

    किडनी के लिए हानिकारक

    अचार में अधिक नमक होने से सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसके कारण किडनी का वर्कलोड बढ़ जाता है। खाने में ज्यादा सोडियम किडनी पर ज्यादा प्रेशर डालता है, जिसके कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इस वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। वॉटर रिटेंशन, ब्लोटिंग आदि की समस्या भी हो सकती है।

    खबरें और भी

    गैस्ट्रिक कैंसर की समस्या

    खाने में ज्यादा सोडियम होने से पेट के कैंसर होने की संभावना भी होती है। इसके कारण पेट में अल्सर होने की संभावना भी होती है, जो आगे चलकर कैंसर का रूप भी ले सकता है।

    कम पोषक तत्व

    अचार को बनाने के लिए, जिस भी फल या सब्जी का अचार बनाया जाता है, उसे धूप में कई दिनों कर सुखाया जाता है। इसके पीछे वजह यह होती है कि उस फल या सब्जी में पानी मौजूद होने के कारण अचार खराब हो सकता है। धूप में सुखाने के दौरान उस फल या सब्जी के सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

    मसल क्रैंपिंग

    ज्यादा अचार खाने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है। ज्यादा सोडियम होने के कारण यह समस्या होती है।इस वजह से मांसपेशियों में क्रैम्पिंग की परेशानी भी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: डायबिटीज से भी लड़ने में मदद करतें हैं फर्मेंटेड फूड्स, जाने क्या हैं इनके फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik