Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga for Eyesight: लगातार स्क्रीन पर काम करने से हो रही हैं आंखें कमजोर, तो ये योगासन होंगे फायदेमंद

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 07:43 AM (IST)

    आंखों की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हमारी इस जीवनशैली में सबसे आंखों पर काफी स्ट्रेस पड़ता है। अगर इनका ख्याल न रखा जाए तो आंखों की रोशनी जाने ...और पढ़ें

    इन योगासनों से बढ़ सकती है आंखों की रोशनी
    इन योगासनों से बढ़ सकती है आंखों की रोशनी

    HighLights

    1. हमारी जीवनशैली का हमारी आंखों पर काफी प्रभाव पड़ता है।
    2. इनका ख्याल रखने में योगा काफी मददगार होता है।
    3. जानें किन योगासनों से बढ़ सकती है आंखों की रोशनी।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga For Eyesight:  बदलती जीवनशैली के कारण हमारा स्वास्थ्य सबसे अधिक प्रभावित होता है। इस स्मार्टफोन और कंप्यूटर के जमाने में हम दिन भर इनके स्क्रीन पर देखते रहते हैं और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हमारी आंखों पर पड़ता है। इसलिए आंखों की खास देखभाल करना बहुत जरूरी है। आंखों की सेहत को बेहतर रखने में योगा आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं किन योगासनों से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: लिवर को रखना है हेल्दी, तो रोज करें ये 3 योगासन

    वृक्षासन (Tree Pose)

    • जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
    • अपने हाथों को ऊपर करें और जोड़ लें।
    • अब अपने एक पैर को दूसरे पैर की थाई पर रखें।
    • कोशिश करें की आपका पैर आपके पेल्विक रीजन के पास हो।
    • इस आसन में 20-30 सेकेंड तक रहें फिर रिलैक्स हो जाएं।
    • इसके बाद यही चरण अपने दूसरे पैर के साथ दोहराएं।

    काकासन ( Crow Pose)

    • अपने पैरों को जोड़ कर खड़े हो जाएं।
    • आगे की तरफ झुकते हुए, अपनी हथेलियों को अपने पैरों के सामने रखें और अपनी उंगलियों को फैलाकर रखें।
    • अब अपनी कोहनी को मोड़ते हुए, अपने घुटनों को बाहर की तरफ निकालें।
    • अपने शरीर के वजन को धीरे-धीरे अपने हाथों पर लें।
    • इस दौरान अपने मुंह को सामने की तरफ रखें।
    • धीरे-धीरे अपना सारा वजन अपने हाथों पर छोड़ते हुए, अपने पैरों को हवा में उठाएं और उन्हें जोड़ लें।
    • कुछ सेकेंड (लगभग 20-30 सेकेंड) तक इस आसन में रहें, फिर रिलैक्स हो जाएं।

    सरवांगासन (Shoulder Stand)

    • जमीन पर सीधे लेट जाएं और अपने पैरों को 90 डिग्री ऊपर उठा लें।
    • अब अपने हाथों की सहायता से अपने पैरों को इस तरह उठाएं।
    • अब सिर्फ आपका सिर, पीठ का ऊपरी हिस्सा और कंधे से लेकर कोहनी तक का हिस्सा ही केवल जमीन पर होना चाहिए।
    • अपने पैरों के अंगूठे को आसमान की तरफ रखें।
    • इस आसन में 20-30 सेकेंड के लिए रुकें और फिर रिलैक्स हो जाएं।

    पादहस्तासन ( Hand to Foot Pose)

    • अपने पैरों को जोड़कर खड़े हो जाएं।
    • इसके बाद अपने हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और लंबी सांस लें।
    • अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें।
    • अपने हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।
    • इस आसन को 20-30 सेकेंड के लिए करें, फिर रिलैक्स हो जाएं।

    अधोमुखीसवासन ( Downward Facing Dog Pose)

    खबरें और भी

    • जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
    • अब अपने हाथों के सहारे अपने शरीर के ऊपर की तरफ उठाएं।
    • अपने हाथों को एक-दूसरे से दूर रखें और पैरों को चिपका कर रखें।
    • अब अपने शरीर से त्रिकोण बनाएं और अपने मुंह को पैरों की तरफ रखें यानी अंदर की तरफ देखें।
    • थोड़ी देर तक इस आसन में रहें फिर रिलैक्स हो जाएं।

    यह भी पढ़ें: हार्ट फेलियर से बचा सकता है योग, जानें कौन से आसन बनाते हैं दिल को सेहतमंद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik