Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stress Relieving Foods: ज्यादा टेंशन लेंगे तो होंगे बड़ी बीमारियों का शिकार, छुटकारा पाने के लिए खाएं ये फूड्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 11:09 AM (IST)

    Stress Relieving Foods शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे चिंता न सताती हो। आज के समय में तनाव आम समस्या है लेकिन अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो इससे कई ...और पढ़ें

    Stress Relieving Foods: स्ट्रेस से राहत दिलाएंगे ये फूड्स
    Stress Relieving Foods: स्ट्रेस से राहत दिलाएंगे ये फूड्स

    HighLights

    1. तनाव से कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।
    2. पोषक तत्वों से भरपूर नट्स तनाव को कम करने में कारगर है।
    3. फैटी फिश खाने से मूड बेहतर होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stress Relieving Foods: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी को भी तनाव हो सकता है। स्ट्रेस में किसी भी काम में ध्यान लगाना मुश्किल होता है। इसके अलावा तनाव से हमारी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या का भी खतरा रहता है। तनाव के कारण कई लोगों के स्किन और बालों पर भी असर पड़ता है। स्ट्रेस के कारण हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।

    आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपको तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

    बेरीज

    बेरीज तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जिससे आपका तनाव काफी हद तक कम होता है। आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, जामुन आदि फल शामिल कर सकते हैं। ये विटामिन-सी का मुख्य स्रोत हैं। जो तनाव और चिंता से राहत दिलाते हैं।

    स्वीट पोटेटो

    स्वीट पोटेटो खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद। इसमें मौजूद गुण तनाव के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें विटामिन-सी और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Diabetes में बढ़ते ब्लड शुगर से हैं परेशान तो खाएं भिंडी, तेजी से कम होगा लेवल!

    फैटी फिश

    फैटी फिश सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होती हैं। इन्हें खाने के कई लाभ हैं। ये स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करती हैं। तनाव को कम करने के लिए आप सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल आदि फैटी फिश खा सकते हैं, जो मूड में सुधार करती हैं।

    खबरें और भी

    लहसुन

    लगभग हर किचन में लहसुन का उपयोग किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाती है। लहसुन खाने से स्ट्रेस भी कम होता है।

    नट्स

    पोषक तत्वों से भरपूर नट्स सेहत संबंधी कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। इन्हें डाइट में शामिल करने से तनाव को कम किया जा सकता है। स्ट्रोस को दूर करने के लिए आप बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं।

    डार्क चॉकलेट

    डार्क चॉकलेट एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो एंग्जाइटी की समस्या से राहत दिलाती है। इसे खाने से तनाव में बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, तो कम करने के लिए अपनाएं ये 5 कारगर घरेलू उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik