Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कितने दिनों तक लेना चाहिए Vitamin-D सप्लीमेंट? सुबह या शाम, क्या है इसे लेने का सही समय

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 12:35 PM (IST)

    विटामिन-डी हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी है। हड्डियों की मजबूती और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विटामिन-डी बेहद जरूरी है। इसलिए शरीर में विटामिन ...और पढ़ें

    Vitamin-D Supplements लेने का सही समय जानना है जरूरी (Picture Courtesy: Freepik)
    Vitamin-D Supplements लेने का सही समय जानना है जरूरी (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन-डी की कमी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
    2. हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए विटामिन-डी बेहद जरूरी है।
    3. विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin D Deficiency: विटामिन-डी शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जो हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

    हालांकि, मॉडर्न लाइफस्टाइल, धूप में कम समय बिताना और खानपान में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई लोगों में विटामिन-डी की कमी देखी जाती है। ऐसे में विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेना एक असरदार सॉल्यूशन (Vitamin D Supplements Benefits) हो सकता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने का सही समय (Best time to take Vitamin D) क्या है और इन्हें कितने दिनों तक (Vitamin D Supplements Duration) लेना चाहिए?

    आइए इन सवालों के जवाब डॉ. मोहित शर्मा (अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट) से जानते हैं।

    विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने का सही समय

    डॉ. शर्मा बताते हैं कि विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने का समय कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जिसमें व्यक्ति की हेल्थ कंडिशन और अब्जॉर्प्शन की क्षमता शामिल हैं।

    • विटामिन-डी एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है, यानी यह फैट में आसानी से घुल जाता है। इसलिए इसे हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स के साथ लेने से यह बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होता है। विटामिन-डी सप्लीमेंट्स को ब्रेकफास्ट या लंच के समय अंडे, नट्स, ऑलिव ऑयल या डेयरी के साथ लेना सबसे अच्छा होता है। 
    • सुबह का समय विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, सुबह के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने की क्षमता ज्यादा होती है।
    • विटामिन-डी के सप्लीमेंट्स को रात के समय या शाम को लेने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मेलानिन प्रोडक्शन में बाधा आती है, जिस वजह से नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: सिर्फ धूप की कमी ही नहीं, इन 6 कारणों से भी हो सकती है शरीर में विटामिन-डी की कमी

    विटामिन-डी सप्लीमेंट्स कितने दिनों तक लेना चाहिए?

    विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने की अवधि व्यक्ति की उम्र, हेल्थ कंडिशन और विटामिन-डी के लेवल पर निर्भर करती है। आमतौर पर, अगर किसी व्यक्ति में विटामिन-डी की कमी पाई जाती है, तो डॉक्टर 8-12 सप्ताह तक सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। इसके बाद, ब्लड टेस्ट के जरिए से विटामिन-डी के स्तर की जांच की जाती है। यदि लेवल सामान्य हो जाता है, तो डॉक्टर सप्लीमेंट्स की मात्रा कम कर सकते हैं या इसे बंद कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि, कुछ लोगों को लंबे समय तक विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत हो सकती है। उदाहरण के लिए, जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस, क्रॉनिक किडनी डिजीज या मालअब्जॉर्प्शन डिसऑर्डर्स हैं, उन्हें नियमित रूप से विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जा सकती है।

    विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेते समय सावधानियां

    • डॉक्टर की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स न लें- विटामिन-डी की ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए सप्लीमेंट्स शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें।
    • नियमित जांच कराएं- विटामिन-डी का लेवल बहुत ज्यादा या बहुत कम होने पर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हर 3-6 महीने पर इसकी जांच करवाएं। खासकर अगर आप सप्लीमेंट्स ले रहे हैं। 
    • लंबे समय तक सप्लीमेंट्स न लें- लंबे समय तक हाई डोज वाली विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने से हाइपरकैल्शिमिया, किडनी स्टोन्स और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।
    • हेल्दी डाइट लें- विटामिन-डी सप्लीमेंट्स के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। मछली, अंडे, दूध और दही जैसे फूड आइटम्स विटामिन-डी के नेचुरल सोर्स हैं
    • धूप में समय बिताएं- सूरज की रोशनी विटामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स है। हर रोज 15-20 मिनट सुबह की धूप में बिताने से शरीर में विटामिन-डी का लेवल बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी पूरी करने के लिए कितनी देर तक धूप में बैठना है सही? यहां जान लीजिए इस सवाल का सही जवाब