Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीरियड्स आने के बाद भी क्या बढ़ सकती है बेटी की लंबाई? पेरेंट्स के लिए जाननी बेहद जरूरी है ये बात

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    अगर लड़की की हाइट छोटी हो और उसे पीरियड्स शुरू हो जाएं तो पेरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है। ...और पढ़ें

    लड़के और लड़कियों की प्युबर्टी में फर्क (Image Source: AI Generated)

    लड़के और लड़कियों की प्युबर्टी में फर्क (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि लड़की की हाइट तब तक बढ़ेगी, जब तक उसके पीरियड्स शुरू नहीं हो जाते यानी केवल प्युबर्टी तक ही उसका शारीरिक विकास होता है। ऐसे में अगर लड़की की हाइट छोटी हो और उसे पीरियड्स शुरू हो जाएं तो पेरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है। उनके मन में सवाल रहता है कि अब ग्रोथ होगी कि नहीं। चलिए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है और बच्चों में हाइट बढ़ाने को लेकर पेरेंट्स कैसे सजग रह सकते हैं। 

    क्या लड़कियों की हाइट पीरियड्स के बाद रुक जाती है? 

    वैसे तो लड़कियों की हाइट आमतौर पर 15-16 साल तक बढ़ती है, पर यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसका पहला पीरियड कब शुरू हुआ। ज्यादातर मामलों में प्युबर्टी की शुरुआत 8-13 साल के बीच होती है और इसी दौरान 10-14 साल की उम्र में पहला मेंस्ट्रुअल साइकिल जिसे मेडिकल भाषा में मेनार्की भी कहते हैं, शुरू हो जाता है। इसके बाद हाइट ज्यादा नहीं बढ़ती, करीब 1-2 सालों तक महज कुछ इंच ही ग्रोथ होती है। 

    क्या लड़कियों की हाइट पीरियड्स के बाद रुक जाती है? 

    लड़कियों की तुलना में लड़कों को प्युबर्टी देरी से हिट करती है, यही वजह कि लड़कियों की ग्रोथ पहले से रुक जाती है। सामान्य तौर पर बात करें तो लड़कों में प्युबर्टी 9-14 साल की उम्र में शुरू होती है। वहीं, उनका शारीरिक विकास 12-15 साल में तेजी से देखा जाता है। इस तरह करीब 17 साल की उम्र तक उनकी हाइट बढ़ती रहती है, जबकि लड़कियों के केस में ऐसा नहीं होता। 

    कितनी होनी चाहिए लड़कियों की हाइट? 

    साल 2018 की सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के अनुसार, टीनेज के बाद 20 या उससे ज्यादा उम्र की लड़कियों की औसतन हाइट 5 फुट 4 इंच यानी करीब 63.7 सेंटीमीटर तक देखी गई है। यहां जानने वाली बात यह है कि हम केवल औसत हाइट की बात कर रहे हैं, हाइट को लेकर जेनेटिक और खान-पान जैसे कई कारक और भी जिम्मेदार होते हैं। 

    खबरें और भी

    लड़कियों में हाइट रुकने के कारण

    लड़कियों की हाइट न बढ़ने के पीछे केवल पीरियड्स शुरू होना कारण नहीं होता, ऐसे और भी कारक हैं जो इसके पीछे जिम्मेदार हैं: 

    • ग्रोथ हॉर्मोन की कमी 

    • खान-पान ठीक न होना 

    • डाउन सिंड्रोम 

    • नूनन सिंड्रोम 

    • मार्फन सिंड्रोम