Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Walking Benefits: तनाव के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार है वॉकिंग, जानें इससे मिलने वाले अन्य फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 07:00 AM (IST)

    बदलती जीवनशैली में सेहत का ख्याल रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। हेल्दी रहने के लिए वॉक करना एक बेहतर विकल्प है। वॉक करने से कई बीमारियों से बचाव करने मे ...और पढ़ें

    रोज वॉक करने से मिल सकते हैं कई फायदे
    रोज वॉक करने से मिल सकते हैं कई फायदे

    HighLights

    1. वॉक करने से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
    2. इससे दिल हेल्दी रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।
    3. वॉक करने से वजन और तनाव कम करने में काफी सहायता मिल सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Walking Benefits: बदलते समय के साथ हमारी जीवनशैली में काफी बदलाव आए हैं। तकनीकी आविष्कारों ने एक तरफ जहां जीवन को आसान बना दिया है, वही दूसरी ओर इनकी वजह से हमारी सेहत पर काफी नकरात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। फिजिकल एक्टिविटी कम मात्रा में होने की वजह से बॉडी कमजोर होती जाती है और कई सारी परेशानियां हमारे शरीर को अपना घर बना लेती हैं।

    मोटापा, हार्ट डिजीज, डायबिटीज इन समस्याओं के कुछ उदाहरण हैं, जिनकी एक बहुत बड़ी वजह सेडेंटरी लाइफस्टाइल है। इसलिए जैसे-जैसे इन परेशानियों की संख्या बढ़ती जा रही है, लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी जागरूक होते जा रहे हैं। इसलिए हम आपको एक ऐसी फिजिकल एक्टिविटी बताने वाले हैं, जिससे आप एक्टिव भी रहेंगे और फिट भी। खुद को एक्टिव रखने का एक बहुत आसान और असरदार तरीका है, वॉक करना। वॉक करना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, वॉक करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    दिल के लिए फायदेमंद

    वॉक करने से शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर रहता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जो दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से दिल की कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए वॉक करने से इन बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: आंखों को कमजोर बना सकती है जिंक की कमी, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी कमी को दूर

    जोड़ों के लिए हेल्दी एक्टिविटी

    अर्थराइटिस के मरीजों के जोड़ों में अक्सर काफी दर्द रहता है। ऐसे में वॉक करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे घुटनों की अकड़न दूर हो सकती है और साथ ही हल्की एक्सरसाइज भी हो जाती है, जिससे जोड़ों के दर्द को कम करने में भी काफी मदद मिल सकती है।

    खबरें और भी

    वजन कम होता है

    वजन अधिक होने की वजह से कई बीमारियां हमें अपना शिकार बना सकती हैं। इसलिए हेल्दी वजन होना बेहद जरूरी है। वजन कम करने के लिए वॉक करना एक बेहद फायदेमंद तरीका है। वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे बॉडी का फैट बर्न होता है और वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

    मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

    बदलती लाइफस्टाइल में मेंटल हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस कारण से तनाव, एंग्जायटी जैसी कई समस्याएं हो सकती है। वॉक करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है और मूड बेहतर होता है, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर रहती है। इस कारण से रात को नींद भी बेहतर आती है

    इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

    इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में वॉकिंग काफी मदद करता है। इसलिए रोज थोड़ी देर वॉक करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बीमारियों से लड़ने में काफी मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: सीढ़ियां चढ़ने से हेल्दी रहता है हार्ट, जानें क्या हैं इसके अन्य फायदे

    Picture Courtesy: Freepik