Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Getting-Up Early Morning : रोज सुबह उठेंगे जल्दी, तो दिमाग से लेकर पूरे शरीर को होंगे ढेरों फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 07:02 AM (IST)

    आज की भागती दौड़ती जिंदगी में रात में समय से सो जाने और सुबह जल्दी उठने के लिए खुद से ही लड़ाई लड़नी पड़ती है। हम देर से सोते हैं और ऑफिस जाने से कुछ ...और पढ़ें

    Getting-Up Early Morning : सुबह जल्दी उठेंगे तो होंगे ये फायदे
    Getting-Up Early Morning : सुबह जल्दी उठेंगे तो होंगे ये फायदे

    HighLights

    1. अपनी सेहत में सुधार लाना है तो रोज सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
    2. शुरुआत में दिक्कत जरूर होगी, लेकिन एक बार आदत लग गई, तो आपको फायदे ही फायदे मिलेंगे।
    3. अगर आप भी देर रात जागते हैं, तो आज जानें सुबह जल्दी उठने के फायदे क्या हैं?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देर रात तक जगने की वजह से सुबह जल्दी उठना एक कठिन प्रक्रिया हो गई है। लेकिन पहले के लोग स्वस्थ और लंबी आयु इसीलिए जी पाते थे क्योंकि वे नियमित रूप से सुबह जल्दी उठते थे और अपनी दिनचर्या में लग जाते थे। लेकिन आजकल की पीढ़ी देर रात तक जगने के कारण सुबह जल्दी उठने में असमर्थ है।

    आइए जानते हैं कि सुबह उठने के क्या फायदे हैं :

    तनाव कम होता है

    सुबह जल्दी उठने से किसी भी प्रकार की सकारात्मक क्रिया जैसे व्यायाम, योग, ध्यान करने से तनाव कम होता है और तरोताजा महसूस होता है। सुबह सूर्योदय की ऊर्जा शरीर में प्रवेश करती है और दिमाग को संतुलित करती है जिससे तनाव कम होता है।

    खुद के लिए अतिरिक्त समय निकाल पाते हैं

    सुबह जल्दी उठने से आप खुद को कई मायनों में समय दे पाते हैं। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसमें आपकी दिलचस्पी हो जिससे आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकें और मानसिक रूप से संतुष्ट रहें । जैसे योग, ध्यान, नॉवेल पढ़ना, अध्यात्मिक किताबें पढ़ना, बागवानी करना, सफाई करना आदि।

    दिनचर्या सुनियोजित रहती है

    सुबह जल्दी उठने से दिनभर के सभी काम समय पर होते हैं। जीवन एक नियम से चलता है और दिनचर्या सही रहती है। सही समय से सभी काम होते हैं, जैसे खाना-पीना, नहाना, सोना आदि। अन्य काम करने के लिए भी आराम से प्लान बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    सुबह की धूप लेने से मिलते हैं कई फायदे 

    सुबह जल्दी उठने से आप सूर्योदय का आनंद उठाने के साथ सुबह की धूप का उपयोग कर सकते हैं, जिसके अनेक फायदे हैं। भरपूर विटामिन-D मिलता है, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा घटता है, अस्थमा से बचाव होता है और डिप्रेशन के मरीजों में भी सुबह की धूप के फायदे देखने को मिले हैं।

    शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है

    जल्दी उठने के कारण आपको समय से नींद भी आती है, जिसके कारण आप समय से डिनर करके सो जाते हैं। अन्यथा देर तक जगने के कारण डिनर के बाद भी भूख लग सकती है, जिससे मोटापा बढ़ता है। सुबह जल्दी उठने से रात को सोने के समय तक आप काफी थक भी चुके होते हैं। इसलिए आपको भरपूर नींद भी आती है। इस प्रकार आहार का समय सुनियोजित होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और नींद पूरी होने के कारण मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik