Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐसे ही नहीं मोत‍ियों की तरह चमकते हैं Koreans के दांत, 3-3-3 रूल से आपकी भी चकाचक हाे सकती है बत्तीसी

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 10:33 AM (GMT+05:30)

    दांतों की देखभाल के लिए कोरिया के लोग 3-3-3 नियम का पालन करते हैं। इस नियम के अनुसार दिन में तीन बार ब्रश करना होता है। सुबह दोपहर के खाने के बाद और र ...और पढ़ें

    कैसे करें दांतों की सफाई Image Credit- Freepik
    कैसे करें दांतों की सफाई Image Credit- Freepik

    HighLights

    1. दांतों को सभी रोजाना ब्रश करते हैं।
    2. फिर भी कई लोगों के दांत पीले नजर आते हैं।
    3. एक बार 3-3-3 रूल से दांतों की सफाई करें।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। दांत हमारे शरीर का अहम ह‍िस्‍सा होते हैं। कई बार दांत पीले होने पर हमारी खूबसूरती भी ब‍िगड़ जाती है। कई लोग तो रगड़-रगड़ कर दांतों को साफ करते हें, इसके बाद भी उनके दांतों का पीलापन दूर नहीं होता है। अगर आप अच्‍छी क्‍वालि‍टी का ब्रश और टूथपेस्‍ट इस्‍तेमाल करते हैं और इसके बावजूद दांत पीले नजर आते हैं तो इसकी वजह आपका सही तरह से ब्रश न करना हो सकता है।

    आपको बता दें क‍ि आप कुछ भी करें, इसका एक सही तरीका होता है। आप में से ज्‍यादातर लो द‍िन में दो बार ब्रश करते होंगे, लेक‍िन फ‍िर भी आपको कोई असर नहीं द‍िख रहा है तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाह‍िए। दांतों की सही देखभाल के लिए जरूरी है कि आप सही ढंग से ब्रश करें। इसे ल‍िए हमें Koreans से सीख लेनी चाह‍िए।

    कोरिया के लोग दांतों की सफाई करने के ल‍िए 3-3-3 रूल फॉलो करते हैं। ये एक आसान और असरदार तरीका होता है। ये रूल न केवल याद रखने में आसान होता है, बल्कि इसकाे आजमाने पर दांत लंबे समय तक हेल्‍दी रह सकते हैं। हम आपको इस लेख में 3-3-3 रूल के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं-

    क्‍या होता है 3-3-3 रूल?

    • दिन में तीन बार ब्रश करें। सुबह उठते ही, दोपहर में खाने के बाद और रात को सोने से पहले आपको ब्रश करना होता है।
    • हर बार तीन मिनट तक ब्रश करें। इससे मुंह के हर हिस्से की सफाई अच्छे से हो पाती है।
    • खाना खाने के बाद तीन मिनट का इंतजार करें। इसके बाद ब्रश करें। इससे Saliva खाने के एसिड को न्यूट्रल कर सकेगा और
    • एनामेल भी सेफ रहेगा।

    यह भी पढ़ें: दांतों के पीलेपन से हो गए हैं परेशान, तो आजमाकर देखें 5 घरेलू उपाय, मोती की तरह चमक जाएगी बत्तीसी

    खबरें और भी

    क्यों जरूरी है ये रूल?

    आपने देखा होगा क‍ि बहुत से लोग जल्दी-जल्दी ब्रश कर लेते हैं। या फ‍िर द‍िन में एक बार ही करते हैं। लेकिन इस रूल से आपके दांत दिन में कई बार और सही समय पर साफ हो सकते हैं। इससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते। इसके अलावा दांतों पर प्लाक नहीं जमता है और मसूड़े भी हेल्‍दी रह सकते हैं। आपको बता दें क‍ि तीन मिनट तक ब्रश करने से मुंह के कोने-कोने की सफाई हाे पाती है।

    कैसे फॉलो करें 3-3-3 रूल?

    • सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें और कम मात्रा में ही टूथपेस्ट लें।
    • माेबाइल में तीन मिनट का टाइमर लगाएं।
    • अब ब्रश को गोल-गोल घुमाते हुए हल्के हाथों से दांत, मसूड़े और जीभ को ब्रश करें।
    • ब्रश करने के बाद तुरंत मुंह को पानी से न धोएं, इससे टूथपेस्ट थोड़ी देर तक असर कर सकेगा।
    • कम से कम तीन म‍िनट बाद माउथ वॉश करें।
    • हर तीन महीने में टूथब्रश को बदलना न भूलें।

    यह भी पढ़ें: दांतों की साफ-सफाई और उसकी स्वच्छता पर ध्यान हर किसी को देना चाहिए