Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oral Health Tips: मसूड़ों को हेल्दी बनाएंगी ये 8 आदतें, आज ही करें अपने रुटीन में शामिल

    Updated: Fri, 10 May 2024 06:56 PM (IST)

    आपकी ओरल हेल्थ आपकी पूरी सेहत को प्रभावित करती है इसलिए मसूड़ों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। मसूड़ों में समस्या होने की वजह से दांत जल्दी टूट सक ...और पढ़ें

    ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)
    ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ओरल हेल्थ का प्रभाव पूरी सेहत पर पड़ता है।
    2. मसूड़ों की हेल्थ का ख्याल न रखने की वजह से दांत कमजोर हो सकते हैं और जल्दी टूट सकते हैं।
    3. हेल्दी डाइट, रेगुलर चेकअप और माउथ हाइजिन का ख्याल रखने से मसूड़ों को हेल्दी रखा जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oral Health Tips: शरीर का कोई भी अंग अगर अस्वस्थ है, तो उसका असर किसी न किसी रूप में हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। ऐसे ही खराब मसूड़ों से हमारे दांतों और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, हमारी ओरल हेल्थ हमारी पूरी सेहत को प्रभावित करती है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए ओरल हेल्थ का ख्याल रखना काफी जरूरी है। अगर मसूड़े स्वस्थ नहीं होंगे, तो वे संक्रमित हो सकते हैं और दांतों की समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। इसकी वजह से दांतों के गिरने या सड़ने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

    इसके अलावा, अस्वस्थ मसूड़े हृदय रोग, डायबिटीज, अल्जाइमर और गर्भावस्था के दौरान समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। सही ओरल हाइजीन के लिए डेंटल चेकअप करवाना और स्वस्थ खानपान अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। आइए जानते हैं, मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के 8 उपयोगी टिप्स के बारे में।

    नियमित ब्रश करें

    दिन में कम से कम दो बार, सुबह उठने के बाद और रात को खाना खाने के बाद दो मिनट के लिए टूथब्रश जरूर करें। इससे आपके दांतों की सतहों से बैक्टीरिया और खाने के अवशेषों को हटाने में मदद मिलेगी, जो मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

    धूम्रपान बंद करें

    धूम्रपान न केवल दांतों को काला करता है बल्कि, यह मसूड़ों के रोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कारक है। इसलिए धूम्रपान सेवन को बंद करने से मसूड़ों की सेहत में सुधार होता है।

    यह भी पढ़ें: सेहत को चुस्त और दुरुस्त रखने में मददगार है सीढ़ियां चढ़ना, जानें इसके फायदे

    ब्रुक्सिज्म की रोकथाम करें

    ब्रुक्सिज्म एक ऐसी समस्या है जिसमें दांतों को पीसने,भींचने और रात को दांतों को किटकिटाने जैसी आदत होती है। इससे मसूड़ों के ऊपरी हिस्से में चोट और संक्रमण हो सकता है। ब्रुक्सिज्म को रोकने के लिए रात को माउथ गार्ड पहन सकते हैं और स्ट्रेस को कम करने के तरीके अपना सकते हैं।

    खबरें और भी

    नियमित चेकअप करवाएं

    नियमित अंतराल पर अपने डेंटिस्ट के पास जाएं। इससे दांत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

    टूथब्रश मुलायम ही चुनें

    नरम ब्रिसल्स वाली टूथब्रश का उपयोग करें, जिससे मसूड़ों को चोट नहीं लगेगी और वे स्वस्थ बने रहेंगे।

    डेली फ्लॉसिंग करें

    हर दिन फ्लॉसिंग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आपके दांतों की बीच के छिद्रों को साफ करके बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है।

    माउथ वॉश डेली उपयोग में लाएं

    माउथ वॉश का उपयोग करने से आपके मुंह में बचे रहने वाले बैक्टीरिया की सफाई होती है। इससे आपकी मुंह में ताजगी बनी रहती है और मसूड़ों का स्वास्थ्य बना रहता है

    संतुलित आहार लें

    आहार में संतुलित भोजन का सेवन करें, जैसे कि फल, सब्जियां, अंडे, दाल, फिश, और दूध। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपके मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अधिकतम प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों और शुगर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।

    यह भी पढ़ें: शरीर का बिगड़ रहा है पॉश्चर, निकलता जा रहा है कूबड़, तो ये 5 योगासन करेंगे मदद