Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, तो क्या सभी डेयरी प्रोडक्ट्स से करना चाहिए परहेज? यहां जानें सही जवाब

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 10:52 AM (IST)

    कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से परेशानी होती है। पेट दर्द गैस ब्लोटिंग और कुछ मामलों में उल्टी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसे लैक्टोज इनटॉलर ...और पढ़ें

    लैक्टोज इनटॉलरेंस को कैसे मैनेज करें? (Picture Courtesy: Freepik)
    लैक्टोज इनटॉलरेंस को कैसे मैनेज करें? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. लैक्टोज न पचा पाने की वजह से पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं
    2. लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करना चाहिए
    3. छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर लैक्टोज इनटॉलरेंस को मैनेज कर सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या दूध पीने या इससे बनी चीजें खाने के बाद आपको असहज महसूस होता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हों। दरअसल, दूध में लैक्टोज होता है, लेकिन जब शरीर को इसे ठीक से पचा नहीं पाता, तो पाचन से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती है। इसे ही लैक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose Intolerance) कहा जाता है।

    अब सवाल आता है कि जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, क्या उन्हें सभी तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट से बाहर कर देना चाहिए (What to Avoid in Lactose Intolerance)? या कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स खाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।

    लैक्टोज इनटॉलरेंस क्या है?

    लैक्टोज इनटॉलरेंस एक पाचन संबंधी समस्या है, जिसमें शरीर में लैक्टेज एंजाइम की कमी के कारण लैक्टोज (दूध और डेयरी उत्पादों में पाया जाने वाला शुगर) को पूरी तरह पचा नहीं पाता। इसके कारण गैस, ब्लोटिंग, मतली, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो आमतौर पर लैक्टोज वाला खाना खाने के 30-60 मिनट बाद दिखाई देती हैं।

    हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज की मात्रा कम होती है, जिन्हें सीमित मात्रा में खाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- फायदे के चक्‍कर में पीते हैं छाछ, तो जान लें क‍िन्‍हें करना चाह‍िए परहेज; वरना हाथ लगेगा नुकसान

    क्या सभी डेयरी प्रोडक्ट्स समान रूप से हानिकारक हैं?

    नहीं। डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज की मात्रा अलग-अलग होती है। कुछ चीजें, जैसे- आइसक्रीम, ताजा चीज और दूध में लैक्टोज ज्यादा होता है। इन्हें खाने से लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों को तकलीफ हो सकती है। वहीं, कुछ अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स, जैसे- हार्ड चीज, मक्खन और फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज कम होता है, जिन्हें कुछ लोग आसानी से पचा लेते हैं।

    खबरें और भी

    लैक्टोज इनटॉलरेंस को मैनेज कैसे करें?

    • धीरे-धीरे डाइट में बदलाव करें- सबसे पहले, सभी डेयरी प्रोडक्ट्स को कुछ दिनों के लिए हटाकर देखें कि लक्षणों में सुधार होता है या नहीं। फिर, धीरे-धीरे कम लैक्टोज वाले प्रोडक्ट्स (जैसे योगर्ट या हार्ड चीज) खाना शुरू करें और शरीर का रिएक्शन देखें।
    • लैक्टोज-फ्री डेयरी प्रोडक्ट्स चुनें- आजकल बाजार में लैक्टोज-फ्री (Lactose Free Dairy Products) दूध, चीज और योगर्ट मौजूद हैं, जिनमें पहले से ही लैक्टेज एंजाइम मिला होता है। इन्हें पचाना आसान होते हैं और परेशानी होने का रिस्क कम होता है।
    • डेयरी-फ्री ऑप्शन आजमाएं- प्लांट-बेस्ड मिल्क (जैसे- सोया मिल्क, बादाम दूध, ओट मिल्क) को अपनी डाइट में शामिल करें।
    • लैक्टेज सप्लीमेंट्स की मदद- लैक्टोज वाले खाने के साथ लैक्टेज एंजाइम की गोलियां या च्यूएबल टैबलेट लेने से पाचन में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- रात में आते हैं बुरे सपने, कहीं लेट-नाइट आप भी तो नहीं खा रहे Cheese? जान‍िए क्‍या कहती है स्‍टडी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।