रोज सुबह 2 चम्मच अलसी खाने की डाल लें आदत, दिल से लेकर पेट तक... शरीर बन जाएगा फौलाद
आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अलसी एक नेचुरल सुपरफूड है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

रोज अलसी खाने के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में सही खानपान ही सबसे बड़ा फिटनेस मंत्र है। हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स और दवाओं पर भरोसा कर लेते हैं, जबकि हमारी रसोई में ही कई ऐसे सुपरफूड मौजूद हैं जो प्राकृतिक रूप से शरीर को मजबूत बनाते हैं। अलसी उन्हीं में से एक है।
अगर आप डेली सिर्फ दो चम्मच पिसी हुई अलसी का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पूरी हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करती है। अलसी फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को अंदर से पोषण देती है। आइए जानते हैं इनके फायदों और ये कैसे काम करता है इसके बारे में।
रोज अलसी खाने के फायदे
- दिल को रखे मजबूत- अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। नियमित रूप से इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
- पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त- पिसी हुई अलसी में भरपूर डाइटरी फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह आंतों की सफाई करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाए रखता है।
- वजन घटाने में सहायक- अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो अलसी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती। साथ ही फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है।
- शुगर लेवल कंट्रोल में मददगार- अलसी ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर बनाती है।
- इम्युनिटी बढ़ाए और सूजन कम करे- अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 शरीर की सूजन को कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे बार-बार होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
- त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- अलसी का नियमित इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग बनाता है, ड्राइनेस कम करता है और एजिंग साइन को धीमा करता है। बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और हेयर फॉल कम होता है।
- हार्मोन बैलेंस में सहायक- अलसी में लिग्नान्स पाए जाते हैं, जो हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं, यही वजह है कि महिलाओं के लिए यह बेहद लाभकारी मानी जाती है।
- इस्तेमाल करने का सही तरीका- अलसी को हमेशा पीसकर सुबह गुनगुने पानी, दही, स्मूदी या दलिया में दो चम्मच मिलाकर खाएं।
रोज सिर्फ दो चम्मच पिसी हुई अलसी आपकी सेहत का मजबूत कवच बन सकती है। यह दिल, पाचन, वजन, शुगर कंट्रोल, स्किन और इम्युनिटी सभी के लिए एक नेचुरल वरदान है।
