यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Periods में सफाई न रखने से हो जाएगा इन्फेक्शन, Menstrual Hygiene बनाए रखने के लिए जान लें ये बातें
पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया है पर इससे जुड़ी जानकारी और सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। पीरियड्स में सफाई न रखने से यूटीआई और वेजाइनल इन्फेक्शन का खतरा ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 28 मई को Menstrual Hygiene Day मनाया जाता है
- पीरियड्स के दौरान हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है
- खराब Menstrual Hygiene से इन्फेक्शन होने का रिस्क रहता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Menstrual Hygiene Tips: पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसमें यूटेरस की एंडोमेट्रियम लेयर टूटती है और नई लेयर बननी शुरू होती है। आमतौर पर 13 साल की आयु से शुरू होकर, 50-55 साल की उम्र तक महिलाओं को पीरियड्स होते हैं।
महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ और प्रेग्नेंसी के लिए पीरियड्स होना बहुत जरूरी है, लेकिन फिर भी लोगों में इसे लेकर काफी संकोच और झिझक देखने को मिलती है। इसके कारण मेंसुरेशन से जुड़ी कई बातों के बारे में महिलाओं को पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है, जिसमें मेंस्ट्रुअल हाइजीन (How to Stay Clean During Periods) भी शामिल है।
इसी संकोच को दूर करने के लिए हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे (Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है। मेंस्ट्रुअल हाइजीन (Period Safety Tips) एक गंभीर मुद्दा है, जिसकी अनदेखी करने से महिलाओं की सेहत को काफी खतरा हो सकता है।
खराब मेंस्ट्रुअल हाइजीन की वजह से यूरिन इन्फेक्शन, रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इन्फेक्शन, वेजाइनल इन्फेक्शन और स्किन इन्फेक्शन का रिस्क रहता है। इसलिए इस बारे में हर महिला का जानकार होना बहुत जरूरी है। आइए डॉ. मनन गुप्ता (चेयरपर्सन एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली) से जानते हैं कि कैसे महिलाएं मेंस्ट्रुअल हाइजीन को बेहतर बना सकती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: ये 6 संकेत बताते हैं हेल्दी नहीं हाे रहे आपके Periods, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
खराब मेंस्ट्रुअल हाइजीन से क्या परेशानियां हो सकती हैं?
- यूटीआई और इन्फेक्शन- अगर पैड साफ न हो या समय पर न बदला जाए, तो बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे काफी दर्दनाक इन्फेक्शन हो सकते हैं। कुछ मामलों में ये रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्या का कारण भी बन सकते हैं।
- रैशेज और स्किन इरिटेशन का खतरा- एक ही पैड को लंबे समय तक पहनने या पैड की जगह कपड़े आदि के इस्तेमाल से खुजली, फंगल इन्फेक्शन या रैशेज हो सकते हैं।
- एचपीवी इन्फेक्शन का खतरा- बार-बार इन्फेक्शन से सर्विक्स में लगातार सूजन हो सकती है, जो एचपीवी जैसे गंभीर इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ा देती है।
मेंस्ट्रुअल हाइजीन का ध्यान कैसे रखें?
इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एक ट्वीट करके जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है-
#PeriodFriendlyIndia | इस विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर, स्वच्छता अपनाएं, स्वास्थ्य बढ़ाएं!
सही देखभाल करें, सुरक्षित निपटान करें और स्वच्छ भारत की ओर एक कदम बढ़ाएं। pic.twitter.com/jwt4YXa6uv
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 28, 2025
- पीरियड्स के दौरान सेनेटरी पैड्स या साफ, सूखा और धूप में सुखाया गया सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।
- कपड़े या पैड को बदलने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं और इसके बाद भी हाथों को साफ करें।
- कपड़े या पैड को समय-समय पर बदलते रहें। एक ही पैड को 5-6 घंटे से ज्यादा न लगाएं।
- पैड या कपड़ा बदलते समय अपने प्राइवेट पार्ट को साफ पानी से धोएं।
- सफाई रखें, सही डाइट लें और आराम करें।
- इस्तेमाल किए हुए पैड को सुरक्षित तरीके से डस्टबिन में डालें। इसे जलाने या खुले में फेंकने से पर्यावरण को नुकसान होता है। साथ ही, बीमारियां भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: महीने में दो बार पीरियड्स बन सकते हैं चिंता की वजह, जानें क्या हैं इसके कारण