यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दूध में मिला लें इनमें से कोई भी एक चीज, सेहत को मिलेगा दोगना ज्यादा पोषण
रोजाना दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे कैल्शियम प्रोटीन विटामिन-डी जो दातों और हड्डिय ...और पढ़ें

HighLights
- दूध में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- दूध में कुछ चीजें मिलाने से उसका पोषण और बढ़ जाता है।
- रोज दूध पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर रहती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गाय का दूध संपूर्ण मील माना जाता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-डी और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना दूध का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद (Benefits of Milk) माना जाता है। रोजाना दूध पीने से हड्डियां और दांत मजबूत रहते है। इसके साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम होता है। दूध में लैक्टिक एसिड भी पाया जाता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज्ड रखता है।
इसके साथ ही इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इतने सारे गुणों से भरपूर दूध का सेवन यदि आप रोजाना करते हैं, जो इसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इनमें कुछ चीजों (Things To Make Milk More Nutritious) को भी मिला सकते हैं। इससे इसकी गुणवत्ता तो बढ़ेगी ही, साथ ही ये आपको कई बीमारियों से भई दूर रखेगा। तो आइए जानते हैं दूध में किन चीजों को मिलाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
गाय का घी
दूध में गाय का घी मिलाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से एनर्जी को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही ये त्वचा के लिए फायदेमंद और पाचन को सुधारने का काम भी करता है।
यह भी पढ़ें: एक महीने तक रोज खाकर देखें इसबगोल की भूसी, शरीर में दिखेंगे कई अनोखे बदलाव
बादाम या अखरोट
रात में भिगोए हुआ बादाम और अखरोट को सुबह दूध में मिलाना काफी फायदेमंद होता है। ये प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से दिमाग तेज रहता है और ये ह्रदय स्वास्थ्य में भी सुधार करता हैं।
खबरें और भी
केला या पपीता
दूध में केला या पपीता मिलाने से ये एनर्जी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। नेचुरल मिठास और विटामिन से भरपूर केला और पपीता दूध के साथ मिलकर इंस्टेंट एनर्जी देता है। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है।
हल्दी
एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी का दूध पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स दूध में मिलाकर पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये हृदय स्वास्थ्य और पाचन में मदद करता हैं।
दालचीनी
एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दालचीनी दूध में मिलाने से ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और ब्लड शगुर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
खजूर
नेचुरल स्वीटनेस और ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जानेवाला खजूर दूध में मिलाकर पीने से फाइबर और आयरन भी शरीर को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही चढ़ गया है चश्मा, तो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।