Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mint Water Benefits: गर्मियों में रोज पीएं पुदीना का पानी, सेहत को मिलेंगे ये गजब के 6 फायदे

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 07:29 AM (GMT+05:30)

    पुदीना गर्मियों के लिए एक बेहद फायदेमंद हर्ब माना जाता है। इसे कई डिशेज और ड्रिंक्स में मिलाकर खाया जाता है जिससे उनका स्वाद भी बढ़ता है और सेहत को भी ...और पढ़ें

    पुदीना का पानी है सेहत के लिए लाभदायक
    पुदीना का पानी है सेहत के लिए लाभदायक

    HighLights

    1. पुदीना का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
    2. यह मितली की समस्या दूर करने और फ्रेश महसूस करने में मदद करता है।
    3. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mint Water Benefits: पुदीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और साथ ही इसमें औषधिय गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे गर्मी में अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह ठंडा होता है, इसलिए गर्मी में कई ड्रिंक्स में पुदीना भी मिलाया जाता है। इसकी चटनी बनाई जाती है और रायते में भी मिलाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पानी पीने से भी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको पुदीना का पानी पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पुदीना का पानी पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

    पुदीने में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, थायमिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी वायरल और एंटी माइक्रोबियल गुण हमारे शरीर को कई सारे फायदे पहुंचाने का काम करतें हैं। किसी भी रूप में इसका रेगुलर सेवन हमें लू और गर्मी से बचाता है। इसलिए इसका पानी पीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    पुदीने के पानी से होने वाले फायदे

    मतली में राहत पहुंचाता है

    पुदीने के ठंडक भरे गुणों से युक्त पानी गर्मियों में होने वाले मोशन सिकनेस और मतली की समस्या को कम करता है। इस पानी से गर्मी में महसूस होने वाली मतली में राहत पहुंचती है।

    एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर

    पुदीने में मेंथॉल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट और रोसमारिनिक एसिड पाया जाता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और सूजन से बचाने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: किडनी को बनाना चाहते हैं हेल्दी, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 7 गोल्डन रूल्स

    इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है

    पुदीना विटामिन सी, विटामिन ए और आयरन से भरपूर होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, ये किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करते हैं।

    रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी लाभ पहुंचाता है

    पुदीने में मौजूद मेंथॉल रेस्पिरेटरी सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे गले के कंजेशन, खांसी, साइनसाइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

    स्ट्रेस कम करता है

    पुदीने का पानी स्ट्रेस को दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसे पीने से रिलैक्स महसूस होता है।

    पुदीने के पानी को ऐसे करें तैयार

    इसे तैयार करना बहुत ही आसान है इसके लिए एक बोतल पानी में दस से बीस पुदीने की पत्तियों को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें और ज्यादे फ्रेशनेस के लिए इसमें कटे हुए नींबू के एक या दो टुकड़ों को भी डाल सकते हैं। सुबह से इसी पानी को थोड़े-थोड़े समय पर पीते रहें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हड्डियों को खोखला बना सकती है इस विटामिन की कमी, इन चीजों से करें इससे बचाव

    Picture Courtesy: Freepik