विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून और चाय का कॉम्बिनेशन है बेहद खास, लेकिन पीते वक्त करगें ये 5 गलतियां; तो सेहत का हो जाएगा कबाड़ा!

Published: Tue, 02 Jul 2024 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2024 10:30 PM (IST)

Monsoon के मौसम में चाय पीने का मजा ही कुछ और होता है। इन दिनों गर्मागर्म चाय की प्याली सामने ...और पढ़ें

मानसून में चाय पीते वक्त न करें ये 5 गलती, सेहत का हो जाएगा कबाड़ा! (Image Source: Freepik)
मानसून में चाय पीते वक्त न करें ये 5 गलती, सेहत का हो जाएगा कबाड़ा! (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. बारिश के मौसम में चाय पीने का मजा दोगुना हो जाता है।
  2. मानसून के दिनों में सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।
  3. बरसात के मौसम में चाय पीने से जुड़ी कुछ गलतियां सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।  

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon Health Tips: मानसून एक ऐसा मजेदार और सुहावना मौसम होता है, जब चाय न पीने वाले भी 'आधा कप' के बहाने इसकी चुस्की लेने को बेताब हो जाते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि खांसी-जुकाम से राहत दिलाने में चाय काफी मददगार साबित होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत तरीके से बनाना और पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है? आइए जानें।

खाली पेट चाय का सेवन

अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। बता दें, कि यह आदत सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। इससे आपको ब्लोटिंग (Bloating), गैस और एसिडिटी से लेकर खट्टी डकार और सीने में जलन की शिकायत होती है। मानसून के मौसम में सुबह-सवेरे चाय पीना कई लोग पसंद करते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।

चाय में ज्यादा मसाले

लौंग, इलायची, अदरक और दालचीनी बेशक चाय का जायका बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि तासीर में गर्म होने के कारण इन चीजों के ज्यादा सेवन से वात, पित्त और कफ की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए बारिश के इस मौसम में ऐसा करने से बचें।

यह भी पढ़ें- मानसून के मौसम में रखें इन बातों का ध्यान, पास भी नहीं फटकेगा सर्दी-जुकाम

देर तक चाय उबालना

कड़क चाय की चाहत मानसून के दिनों में काफी बढ़ जाती है, लेकिन बता दें कि चाय को ज्यादा देर तक उबालने से सेहत के लिए बड़ी मुसीबत पैदा हो सकती है। इससे न सिर्फ पाचन तंत्र को हानि होती है, बल्कि कैफीन की ज्यादा मात्रा पैदा होने से नींद की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। ऐसे में, अगर आप भी इस मौसम में सिरदर्द से परेशान नहीं होना चाहते हैं, तो ऐसा करने से बचें।

ज्यादा चाय पीना

मौसम भले ही कितना भी सुहावना हो, लेकिन चाय के ज्यादा सेवन से हमेशा नुकसान ही हाथ लगता है। बता दें, कि ज्यादा चाय पीने से बॉडी में आयरन को अवशोषित करने की क्षमता घट जाती है, जो कि चाय में मौजूद टैनिन के कारण होता है। इसलिए ध्यान रखें, कि दिन में एक-दो कप से ज्यादा चाय अच्छी बात नहीं है।

खाना खाने के बाद चाय

कई लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की खराब आदत होती है। मानसून के सीजन में तो यह और भी ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आप भी दिन में दो कप से ज्यादा चाय पीते हैं, तो यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन से जुड़ी तकलीफें बढ़ सकती हैं और बॉडी में आयरन और प्रोटीन के अवशोषण में भी रुकावट पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बरसात के दिनों में बीमारियों और संक्रमणों से रहना चाहते हैं दूर, तो इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।