Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Mustard Day 2023: कैंसर रोकने से लेकर दिल को हेल्दी बनाने तक, सरसों से मिलते हैं कई गजब के फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 08:33 AM (GMT+05:30)

    National Mustard Day 2023 सरसों एक लोकप्रिय मसाला है जो सरसों के पौधे के बीजों से बनाया जाता है। इसके बीज और पत्ते दोनों ही खाने योग्य हैं। खाने में इ ...और पढ़ें

    National Mustard Day 2023: जानें सरसों के गजब के फायदे
    National Mustard Day 2023: जानें सरसों के गजब के फायदे

    HighLights

    1. सरसों भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख मसाला है।
    2. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
    3. नेशनल मस्टर्ड डे के मौके पर जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Mustard Day 2023: विटामिन और खनिजों से भरपूर, सरसों के बीज भारतीय और अमेरिकी व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली सबसे लोकप्रिय सामग्री है। सबसे पहे यूरोप में उपयोग किए जाने वाले सरसों के छोटे गोल दाने धीरे-धीरे उत्तरी अफ्रीका और फिर एशिया के कई क्षेत्रों में लोकप्रिय हुए। सरसों की इसी लोकप्रियता के चलते हर साल अगस्त के पहले शनिवार को राष्ट्रीय सरसों दिवस मनाया जाता है।

    विभिन्न रंगों में उपलब्ध, सरसों के बीजों के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हैं और यह दशकों से औषधि के रूप में भी इस्तेमाल की जा रही है। ऐसे में नेशनल मस्टर्ड डे के मौके पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे कारण, जो आपको बताते हैं कि आपको अपनी डाइट में सरसों क्यों शामिल करना चाहिए।

    कैंसर से बचाए

    सरसों के बीज ग्लूकोसाइनोलेट्स और मायरोसिनेस जैसे कंपाउंड से भरे होते हैं, जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले सेल्स के विकास को रोकते हैं। जर्नल ह्यूमन एंड एक्सपेरिमेंटल टॉक्सिकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, इन छोटे बीजों में कीमोप्रिवेंटिव क्षमता होती है और वे कार्सिनोजेन्स के प्रभाव से रक्षा कर सकते हैं।

    सिरदर्द और माइग्रेन में फायदेमंद

    अगर आप सिरदर्द और माइग्रेन से पीड़ित है, तो सरसों के बीज इसके लिए प्रभावी साबित होंगे। यह बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हमारे नर्वस सिस्टम को आराम देते हैं और हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों को दर्द और तनाव से राहत दिलाते हैं।

    खबरें और भी

    पाचन तंत्र बनाए दुरुस्त

    सरसों के बीज आपके पाचन तंत्र के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप अपच की समस्या से परेशान हैं, तो सरसों के बीज इससे छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। यह बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद करते हैं और शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।

    दिल को बनाए स्वस्थ

    सरसों का तेल आमतौर पर हर भारतीय घर में इस्तेमाल किया जाता है और यह दिल से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है और खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जो आपके दिल की सेहत के लिए आवश्यक है।

    हड्डियों और दांतों को बनाए मजबूत

    सरसों के बीज आपकी हड्डियों के लिए भी अच्छे होते हैं, क्योंकि इनमें सेलेनियम नामक मिनरल होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह आपके नाखूनों, बालों और दांतों को मजबूत बनाने में भी मददगार है। सरसों के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मसूड़ों, हड्डियों और दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

    एजिंग रोकने में मददगार

    हर किसी की बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने की चाहत होती है। हालांकि, बुढ़ापा कभी रोका नहीं जा सकता है, लेकिन आप इसमें देरी कर सकते हैं। दरअसल, अपने आहार में सरसों को शामिल करके इसमें देरी कर सकते हैं। सरसों के बीज विटामिन ए, के और सी से भरपूर होते हैं, जो किसी व्यक्ति में उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik