Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंबे समय तक रहना चाहते हैं हेल्दी, तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 03:16 PM (IST)

    National Nutrition Week 2023 नेशनल न्‍यूट्रिशन वीक को मनाने का मुख्य उद्देश्य बेहत पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के ...और पढ़ें

    National Nutrition Week 2023: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
    National Nutrition Week 2023: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

    HighLights

    1. साल 1975 में नेशनल न्‍यूट्रिशन वीक की शुरुआत अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन (एडीए) द्वारा की गई थी।
    2. हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए खानपान की अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए।
    3. सेहतमंद रहने के लिए डाइट में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाद्द-पदार्थों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Nutrition Week 2023: हर साल 1 सिंतबर से 7 सितंबर तक नेशनल न्‍यूट्रिशन वीक यानी राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोग अपनी हेल्थ और खानपान को लेकर जागरूक रहें। सेहतमंद रहने के लिए डाइट में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाद्द-पदार्थों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

    साल 1975 में नेशनल न्‍यूट्रिशन वीक की शुरुआत अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन (एडीए) द्वारा की गई थी। इस सप्ताह का उद्देश्य संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल के फायदों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए खानपान की अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। अगर आप अपनी डाइट में अनहेल्दी चीजों को शामिल करते हैं, तो इससे आप कई गंभीर बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन पौष्टिक चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

    सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

    पालक

    पोषक तत्वों से भरपूर पालक सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इम्यून सिस्टम तो मजबूत रखता है। यह हड्डियां और पाचन को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पालक को डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    क्विनोआ

    क्विनोआ प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसमें फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है। यह वेट कंट्रोल करने में भी मददगार है। इसके अलावा यह पाचन को भी बढ़ावा देता है। साथ ही रक्त शर्करा के स्तर में भी सुधार करता है।

    खबरें और भी

    बादाम

    बादाम में हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन-ई पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। नियिमित रूप से सीमित मात्रा में बादाम खाने से स्किन भी ग्लो करती है।

    स्वीट पोटेटो

    स्वीट पोटेटो विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। स्वीट पोटेटो खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    दाल

    दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाती हैं। ये प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट का समृद्ध स्रोत होती हैं। दाल हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है। आप अपनी डाइट में मसूर, दाल, मूंग दाल, अरहर दाल आदि शामिल कर सकते हैं।

    ब्रोकली

    विटामिन-सी और विटामिन-सी के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ब्रोकली आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। यह सब्जी हड्डियों के स्वस्थ रखने में भी सहायता करती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik