Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भूलकर इन Foods को कभी न करें ओवर कुक, बन जाते हैं जहर- जान लेंगे नुकसान तो भूखा सोना करेंगे पसंद

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 04:55 PM (IST)

    रसोई में खाने को बहुत देर तक पकाना कई बार आपके खाने में जायका बढ़ा देता है तो कई बार आपके खाने को जहर बना देता है। (over cooked food) ऐसे में कोशिश कर ...और पढ़ें

    over cooked rice आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)
    over cooked rice आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. over cooking करना मतलब खाने को देर तक पकाना
    2. खाने को उसकी तय सीमा अवधि तक उबालें या पकाएं
    3. बहुत देर तक पकाना कैंसर का खतरा बढ़ा देता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। over cooking of food खाना पकाने की आदत तो कॉमन है। अब इसमें कुछ गलत भी नहीं है। लेकिन यही आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह बन जाए तो फिर क्या करेंगे आप। खाना पकाना और खाना गर्म करना एक आम प्रोसेस है। लेकिन कई बार इस प्रोसेस के चलते आपकी जान भी खतरे में पड़ सकती है।

    आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनको कभी ओवरकुक नहीं करना चाहिए। कुछ खाद्य पदार्थों को ओवर कुक करने से उनके पोषक तत्वों की मात्रा कम हो सकती है और यहां तक कि वे हानिकारक भी हो सकते हैं। यहां कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें कभी भी ओवर कुक नहीं करना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें : भूलकर भी रात को Salad में न खाएं कच्ची प्याज, नुकसान इतने हैं जान जाएंगे तो पकड़ लेंगे सिर

    पालक को भूलकर न करें ओवरकुक

    पालक में आयरन और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ओवर कुक करने से इन पोषक तत्वों की मात्रा निकल जाती है। (spinach cooking time) कई लोग पालक को फ्रिज में रख देते हैं और फिर इसको ओवर कुक करके खाते हैं। यह भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। पालक को कम आंच पर ही पकाना चाहिए। 

    ब्रोकोली को भी कम पकाएं 

    ब्रोकोली में विटामिन सी और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ओवर कुक करने से इन पोषक तत्वों की मात्रा बिल्कुल खत्म हो जाती है। (over cooked broccoli) अब आप बहुत ओवर कुक मात्रा वाली ब्राेकोली खाते हैं तो इसका बहुत कुछ खास लाभ नहीं मिलता। लेकिन यह आपकी सेहत पर प्रभाव जरूर डाल देता है। 

    खबरें और भी

    मछली को न ज्यादा पकाएं 

    मछली (over cooked Fish) में ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। मछली को ओवर कुक करने से इन पोषक तत्व की मात्रा निकल जाती है। फिर आप जो मछली खाते हैं उसका बहुत अधिक लाभ नहीं मिलता बल्कि कई बार आपको इसका नुकसान हो जाता है। 

    अंडे की ताकत को भी न करें खत्म

    (over cooked egg) अंडे में प्रोटीन और विटामिन डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। यूं तो अंडे में काफी ताकत होती है लेकिन जब आप इसे ओवरकुक कर लेते हैं तो यह आपके लिए काफी खतरनाक हो जाता है। ओवर कुक करने से इन पोषक तत्वों की मात्रा कम हो सकती है। इन नुकसानों से बचने के लिए, खाद्य पदार्थों को सही तरीके से पकाना महत्वपूर्ण है।

    ओवर कुक करने से होने वाले नुकसान

    - पोषक तत्वों की मात्रा कम होना

    - खाद्य पदार्थों का स्वाद और बनावट खराब होना

    - खाद्य पदार्थों में हानिकारक यौगिकों का निर्माण होना

    - पाचन समस्याएं होना या फिर कैंसर जैसी बीमारी

    यह भी पढ़ें : पेट भर खाते हैं खाना तो संभल जाएं, आपकी यही आदत आपको बना रही है मरीज