जिम जाने का समय नहीं? बिजी लाइफस्टाइल में भी इन स्मार्ट ट्रिक्स से पूरे करें फिटनेस गोल
फिटनेस के लिए रोजाना एक से डेढ़ घंटे नहीं भी निकल पा रहे हों तो हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने और उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने से भी फिटनेस बरक ...और पढ़ें

व्यस्त जीवनशैली में भी फिट रहने के स्मार्ट तरीके और आसान ट्रिक्स (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस और घर की भागदौड़ में फिटनेस कहीं पीछे रह जाती है और हम समय की कमी का हवाला देते रहते हैं। ऐसे में खुद को बीमारियों से बचाए रखने और एक सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए छोटे-छोटे स्टेप्स भी बड़ा फर्क ला सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ ट्रिक्स जिन्हें अपना कर व्यस्तता में भी आप अपने फिटनेस का गोल हासिल कर सकते हैं।
हिट (HIIT) से बनें फिट
यह वर्कआउट का एक एक्सप्रेसो वर्जन है। इसमें वर्कआउट का समय तो कम होता है लेकिन यह काफी पावरफुल और एनर्जी से भरा होता है। इसे ऐसे हिस्सों में बांट सकते हैं:
- 30 सेकंड की स्प्रिंटिंग
- इसके बाद 1 मिनट की वॉकिंग
- 20 मिनट तक इसे ही दोहराते रहना है
स्टडीज में यह बात सामने आई है कि हिट से ना केवल कार्डियोवेस्कुलर फिटनेस बढ़ती है, बल्कि एक्सरसाइज खत्म होने के बाद भी कैलोरीज को बर्न करने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज की स्नैकिंग
इसके लिए आपको 1 घंटे लगातार एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं। आप छोटे-छोटे टुकड़ों में इसे बांट सकते हैं।
- सुबह: सिर्फ 5 मिनट के लिए बॉडीवेट स्क्वैट्स करें
- लंच ब्रेक में: 5 मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ें
- शाम में: लिविंग रूम में सिर्फ 5 मिनट के लिए जंपिंग जैक या डांस करें
मसल्स के ग्रुप को करें टारगेट
किसी एक मसल को टारगेट करने वाले वर्कआउट की जगह कई मसल्स ग्रुप के लिए लक्ष्य तय करें। स्क्वैट्स, पुश-अप और डेडलिफ्ट्स ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज हैं जोकि कम समय में भी पूरा फायदा देते हैं।
घर के कामों को बनाएं फिटनेस का साथी
साफ-सफाई या गार्डनिंग को सिर्फ काम मानकर न करें, यह आपके फिटनेस में भी मदद कर सकते हैं। अपने पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट चला लें और फिर क्लीनिंग, गार्डनिंग का फायदा वर्कआउट की तरह उठाएं। इन कामों को करने के दौरान अपने पोश्चर को इस तरह रखें कि आपकी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी हो जाए।
खबरें और भी
जब भी समय मिले पैदल चलें
अगर संभव हो तो अपने ऑफिस या स्कूल पैदल चलकर जाएं। इससे आपके रोजाना के स्टेप भी बढ़ेंगे और आपको अलग से इसके लिए समय निकालने की जरूरत नहीं होगी। ऑफिस में भी लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और जब भी मौका मिले अपने डेस्क से उठकर थोड़ी वॉक कर लें।
वीकेंड पर पूरी कर लें कसर
अगर हफ्ते के बीच में आपको एक्सरसाइज का समय ना मिला हो तो उसकी कसर आप वीकेंड पर पूरी कर सकते हैं। अपने वर्कआउट का समय कम से कम एक घंटे का रखें, जिसमें कार्डियो, स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज शामिल हों।
स्ट्रेच और डीप ब्रीदिंग
सिर्फ 10 मिनट के योगा और स्ट्रेचिंग से ही आपके शरीर में लचीलापन बढ़ता है, तनाव कम होता है और आपको इंटेंस वर्कआउट से हील होने में भी मदद मिलती है।