Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में तेजी से फैल रहा नोरोवायरस, उल्टी-दस्त जैसे होते हैं लक्षण; जानलेवा हो सकती है अनदेखी

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 11:02 AM (IST)

    हाल के हफ्तों में अमेरिका में नोरोवायरस (Norovirus) के मामलों तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। बता दें, यह वायरस गंभीर उल्टी और दस्त का कारण बनता है और ...और पढ़ें

    बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा बन सकता है नोरोवायरस (Image Source: Canva)

    बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा बन सकता है नोरोवायरस (Image Source: Canva)

    HighLights

    1. अमेरिका में नोरोवायरस के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं।

    2. इसके लक्षण उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन, बुखार और सिरदर्द जैसे होते हैं।

    3. सबसे ज्यादा खतरा 65+ उम्र, छोटे बच्चे और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में इन दिनों एक ऐसी बीमारी तेजी से फैल रही है जिसे लोग आमतौर पर “Winter Vomiting Disease” के नाम से जानते हैं। बता दें, इस इन्फेक्शन का असली कारण है नोरोवायरस- एक ऐसा वायरस जो बेहद तेजी से फैलता है और गैस्ट्रोएंटेराइटिस यानी पेट और आंत से जुड़ी गंभीर समस्या पैदा करता है। बुजुर्गों, छोटे बच्चों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए यह वायरस और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। आइए, विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

    Norovirus

    नोरोवायरस क्या है और यह कैसे फैलता है?

    नोरोवायरस एक बेहद संक्रामक वायरस है जो उल्टी, दस्त और पेट में सूजन जैसी समस्याओं का कारण बनता है। यह संक्रमित व्यक्ति की उल्टी या मल के संपर्क में आने से फैलता है। इसकी खास बात यह है कि व्यक्ति ठीक होने के बाद भी लगभग दो हफ्तों तक दूसरों को इन्फेक्टेड कर सकता है। यही कारण है कि इसका बचाव काफी चैलेंजिंग हो जाता है।

    नोरोवायरस के लक्षण क्या हैं?

    यह वायरस अचानक हमला करता है और मरीज कुछ घंटों में ही गंभीर रूप से बीमार महसूस करने लगता है। इसके प्रमुख लक्षण हैं-

    • जी मचलाना
    • उल्टी और दस्त
    • पेट में ऐंठन या दर्द
    • बुखार
    • सिरदर्द
    • बदन दर्द

    ये लक्षण कभी-कभी 1–3 दिनों तक परेशान कर सकते हैं, खासकर उन लोगों को जिनकी इम्युनिटी कमजोर कम होती है।

    अमेरिका में तेजी से फैल रहा नोरोवायरस

    हालिया आंकड़ों ने अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसियों को चिंतित कर दिया है। सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार,

    • नोरोवायरस के 14% परीक्षण पॉजिटिव आ रहे हैं, जबकि तीन महीने पहले यह दर केवल 7% थी।
    • सिर्फ एक हफ्ते में 2,700 से ज्यादा टेस्ट हुए, जिनमें से लगभग 380 मामले नोरोवायरस के पाए गए।
    • अमेरिका में हर साल लगभग 2,500 मामले दर्ज किए जाते हैं।
    • हर साल 100,000 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती और लगभग 900 मौतें नोरोवायरस से जुड़ी होती हैं।
    • सबसे ज्यादा जोखिम में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, छोटे बच्चे और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग हैं।

    स्टैनफोर्ड डेटा ने दिखाया नोरोवायरस का आतंक

    स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित WastewaterSCAN के आंकड़ों ने भी स्थिति की गंभीरता को दर्शाया है। अक्टूबर के बाद से अमेरिका के अपशिष्ट जल में नोरोवायरस के स्तर 69% तक बढ़ गए हैं। लुइजियाना, मिशिगन और इंडियाना जैसे राज्यों में इसका प्रभाव विशेष रूप से ज्यादा देखा गया है। प्रोग्राम मैनेजर अमांडा बिडवेल के अनुसार, “अभी राष्ट्रीय स्तर पर हम नोरोवायरस के उच्च श्रेणी में हैं।” हालांकि यह पिछले वर्ष की तुलना में कम है, लेकिन यह स्पष्ट है कि हर साल सर्दियों के मौसम में इसका तेजी से फैलना एक पैटर्न बन चुका है।

    नोरोवायरस से कैसे करें बचाव?

    चूंकि नोरोवायरस तेजी से फैलता है, इसलिए सतर्कता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। विशेषज्ञ कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों की सलाह देते हैं।

    1) बार-बार हाथ धोना

    • साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
    • खासकर टॉयलेट यूज करने के बाद और खाने से पहले।

    2) सतहों की सफाई

    • घर या कार्यस्थल की हाई-टच सतहों को ब्लीच बेस्ड क्लीनर से साफ करें।

    3) बीमार होने पर घर में रहें

    • संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से दूर रहना चाहिए।
    • खासकर किसी के लिए खाना बनाने से बचें जब तक पूरी तरह ठीक न हो जाएं।

    4) फूड सेफ्टी का ख्याल

    • शेलफिश को अच्छी तरह पका कर खाएं।
    • फल और सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं।
    • कच्चा या अधपका भोजन न खाएं।

    5) हाइड्रेटेड रहना

    • दस्त और उल्टी से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
    • इसलिए पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते रहें।

    नोरोवायरस हर साल सर्दियों में तेजी से फैलता है, लेकिन इस साल अमेरिका में इसके मामले चिंताजनक गति से बढ़ रहे हैं। यह वायरस कमजोर लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है, इसलिए जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है। साफ-सफाई, सही खानपान और जिम्मेदारी-भरा बरताव करके हम खुद को और दूसरों को इस 'विंटर वॉमिटिंग डिजीज' से सुरक्षित रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बहुत कम लोग जानते हैं- किडनी को स्वस्थ रखने में ये भोजन अधिक लाभकारी, क्या कम पानी पीना भी है सॉल्यूशन?

    यह भी पढ़ें- कभी सोचा है, हम बीमार क्‍यों पड़ते हैं? आयुर्वेदाचार्य ने बताई असली वजह, आप भी नोट कर लें

    Source: