Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smoothie पीकर भी नहीं कम हो रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 4 गलति‍यां; इन बातों पर दें ध्‍यान

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 09:29 AM (IST)

    आजकल खराब खानपान से मोटापे की समस्या बढ़ रही है, जिसे कम करने के लिए स्मूदी एक प्रभावी और किफायती तरीका हो सकती है। स्मूदी फलों और सब्जियों से बनती है ...और पढ़ें

    वजन कम करने के लि‍ए स्‍मूदी पीते हैं?(Image Credit-Freepik)

    वजन कम करने के लि‍ए स्‍मूदी पीते हैं?(Image Credit-Freepik)

    HighLights

    1. स्मूदी पीना पसंद है तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।

    2. कुछ गलत‍ियां आपके वजन को और बढ़ा सकती हैं।

    3. इसे बनाते समय आपको ये ट‍िप्‍स फॉलो करने चाह‍िए। 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोगों को मोटापे की समस्या ने घेर लिया है। वजन कम करने के लिए लोग जिम में जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है। वहीं लोग कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिम में ढेर सारे पैसे खर्च किए बिना भी वजन कम कर सकते हें।

    कुछ स्मूदी ऐसे हैं जो वेट लॉस में आपकी मदद कर सकते हें। स्मूदी पीना सभी को काफी पसंद होता है और हो भी क्यों ना। एक तो ये स्वादिष्ट भी बहुत होता है और दूसरा इसके हेल्थ बेनेफिट्स भी बहुत हैं। स्मूदी फलों और सब्जियों से बनाई जाती है, इसलिए इससे हमारे शरीर को सभी जूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में आसानी होती है। लेकिन इसका फायदा तभी मिलता है जब इसे सही तरीके से बनाया जाए।

    कुछ लोग इसे बनाने में गलतियां कर बैठते हैं जिससे वजन कम होने के बजाय उल्टा बढ़ जाता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको बचना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-

    जरूरत से ज्यादा फलों का इस्तेमाल

    अगर आप स्मूदी बनाने में जरूरत से ज्यादा फलों का सेवन करते हैं तो इसका असर उल्टा हो सकता है। इनमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके बावजूद जरूरत से ज्यादा इन फलों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इससे आपको बार-बार भूख लग सकती है। इस कारण वजन कम होने के बजाय और बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    आर्टिफिशियल फ्रूट जूस

    अगर आप भी स्मूदी बनाते समय आर्टिफिशियल फ्रूट जूस काे एड करते हें तो ऐसा करने से स्मूदी में शुगर का लेवल काफी बढ़ जाता है। इससे वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। इसमें आप चाहें तो बादाम मिल्क एड कर सकते हें। इससे टेस्ट तो बढ़ ही जाएगा और आपको फायदा भी पूरा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैं बेदाग निखरी त्वचा, तो सॉफ्ट और हेल्दी स्किन के लिए रोजाना खाएं ये फ्रूट्स

    बाजार से स्मूदी खरीदकर पीना

    अगर आप बाजार से स्मूदी खरीदकर पीते हैं तो आपको बता दें कि इसमें शुगर की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है। इसके कारण आपका वजन सिर्फ और सिर्फ बढ़ेगा ही, कम होने का नाम नहीं लेगा। कोशिश करें कि इसे आप घर पर ही बनाकर तैयार करें।

    प्रोटीन न लेना

    स्मूदी में सिर्फ फल और जूस होता है। इससे आपको भूख लग सकती है। ऐसे में आपको प्रोटीन और हेल्दी फैट की कमी को पूरा करने के लिए स्मूदी में एक स्कूप प्रोटीन पाउडर, ग्रीक योगर्ट, नट बटर या चिया सीड्स मिलाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। ओवरईटिंग से भी आप बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कौन-सा फल है चीनी से भरपूर, यहां जानें कितना मीठा है आपका फेवरेट फ्रूट