Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Orange vs Tangerine: संतरा और कीनू में क्‍या है अंतर? आधे से ज्‍यादा लोग नहीं जानते होंगे सही जवाब

    Updated: Mon, 05 May 2025 08:31 AM (IST)

    ऑरेंज और टेंजेरीन (कीनू) दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। दोनों में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता ...और पढ़ें

    संतरा और कीनू: क‍िसे खाने से मि‍लेगा ज्‍यादा पोषण? (Image Credit- Freepik)
    संतरा और कीनू: क‍िसे खाने से मि‍लेगा ज्‍यादा पोषण? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. ये दोनों की फल इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
    2. संतरा और कीनू में स्वाद और आकार का फर्क होता है।
    3. इनमें भरपूर मात्रा में पोषण पाए जाते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। गर्मी को फलों का सीजन कहा जाता है। इन द‍िनों बाजारों में कई तरह के मौसमी फल देखने को म‍िलते हैं। इन सभी में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही ये हमारे शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करते हैं। इन्‍हें गर्मियों में अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इन द‍िनों बाजार संतरा भी खूब देखने को म‍िलता है।

    संतरे में व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। संतरा एक ऐसा फल होता है ज‍िसके कई टाइप होते हैं। उन्‍हीं में से एक है कीनू। इसे अंग्रेजी में Tangerine कहा जाता है। लेक‍िन लोगों को हमेशा कन्‍फ्यूजन रहती है क‍ि कीनू और संतरे में आख‍िर फर्क क्‍या होता है। ये दोनों द‍िखते भी एक जैसे हैं। दोनों ही फल स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं। ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

    अगर आप भी संतरा और कीनू को एक समझ रहे हैं तो बता दें क‍ि दोनाें में कई फर्क होते हैं। हालांक‍ि इन दोनों में ही व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इन्‍हें खाने से हमारा इम्‍यून स‍िस्‍टम स्‍ट्रॉन्‍ग होता है। इसके साथ ही ये हमारी त्‍वचा को भी न‍िखारते हैं और बालों के ल‍िए भी वरदान माने जाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    शेप और रंग में अंतर

    संतरे का आकार थोड़ा बड़ा और गोल होता है, जबकि टेंजेरीन यानी क‍ि कीनू आमतौर पर छोटे आकार में आता है। ये द‍िखने में हल्का चपटा लगता है। रंग की बात करें तो टेंजेरीन थोड़ा ज्यादा गहरा नारंगी होता है, वहीं ऑरेंज हल्का नारंगी रंग का होता है।

    खबरें और भी

    छिलका उतारने में भी फर्क

    आपको बता दें क‍ि क‍ीनू का छिलका पतला और ढीला होता है। इसे आसानी से उतारा जा सकता है। वहीं संतरे का छिलका थोड़ा मोटा और टाइट होता है, जिसे छीलने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें: प्‍याज ही नहीं, खाने की ये 7 चीजें भी गर्मी में लू से करती हैं बचाव; जरूर बनाएं डाइट का ह‍िस्‍सा

    स्वाद भी अलग

    संतरे का स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा होता है। इसमें रस भी ज्यादा निकलता है। वहीं टेंजेरीन आमतौर पर मीठा होता है और इसमें बीज कम या नहीं के बराबर होते हैं। यही वजह है कि कीनू को ज्यादा पसंद क‍िया जाता है।

    पोषण में क्या फर्क है?

    इन दोनों ही फलों में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। हालांकि, टेंजेरीन में शुगर की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जबकि संतरे में रस ज्यादा होता है और यह हाइड्रेशन के लिए बेहतर है।

    किसे चुनें?

    यह पूरी तरह आपकी पसंद और जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप ज्यादा रसीले फल खाना पसंद करते हैं और आपको खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है, तो आपको संतरा चुनना चाह‍िए। वहीं मीठा स्वाद, आसानी से छिलने वाला फल और कम बीज चाहिए तो कीनू आपके लिए सही हो सकता है। बच्चों की बात करें तो कीनू उनके ल‍िए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसे खाना आसान होता है।

    यह भी पढ़ें: Fat Burner कहलाती हैं खाने-पीने की 6 चीजें, डाइट में करें शाम‍िल; 30 द‍िन में म‍िलेगा जीरो फिगर

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।