Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्‍याज ही नहीं, खाने की ये 7 चीजें भी गर्मी में लू से करती हैं बचाव; जरूर बनाएं डाइट का ह‍िस्‍सा

    Updated: Mon, 05 May 2025 07:30 AM (IST)

    गर्मियों में लू से बचने के लिए सिर्फ प्याज ही नहीं बल्कि खाने-पीने की और भी कई चीजें हैं जो आपका बचाव कर सकती हैं। इन्‍हें अपनी डाइट में जरूर शामि‍ल क ...और पढ़ें

    गर्मी में लू से बचाव करेंगी ये 7 चीजें।
    गर्मी में लू से बचाव करेंगी ये 7 चीजें।

    HighLights

    1. गर्मियों में सेहत का ज्‍यादा ख्‍याल रखना होता है।
    2. लू लगने पर कई समस्याएं हो सकती हैं।
    3. इस दौरान डाइट पर ध्‍यान देने की जरूरत होती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप द‍िखाना शुरू कर द‍िया है। कहते हैं क‍ि गर्मी अपने साथ कई सारी बीमार‍ियां लेकर आता है। इस कारण हमें अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत होती है। खानपान पर वि‍शेष रूप से ध्‍यान देना होता है। मौसम व‍िभाग ने Heatwave का अलर्ट जारी कर रखा है। द‍िल्‍ली में तो तापमान 55 ड‍िग्री भी पार कर जाता है।

    इस दौरान लू लगने की समस्‍या तो आम है। इससे शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। इस कारण स‍िर दर्द, उल्‍टी, कमजोरी और बेहोशी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग प्‍याज खाते हैं या फ‍िर इसे जेब में रखते हैं। कहते हैं प्‍याज हमें लू से बचाता है। लेक‍िन आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि प्‍याज के अलावा भी और कौन सी चीजें हैं जि‍ससे लू से बचाव होता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    आम पना

    कच्चे आम से बना आम पना गर्मियों का एक देसी टॉनिक है। अगर आप गर्मियों में इसे पीते हैं तो ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा हमें हाइड्रेटेड रखता है ज‍िससे हमारे शरीर को ठंडक म‍िलती है। ये हमें लू से भी बचाता है।

    सत्तू

    सत्तू की तासीर ठंडी होती है। ये गर्मी में क‍िसी वरदान से कम नहीं है। एक गिलास ठंडे पानी में सत्तू, नींबू और काला नमक मिलाकर अगर पी ल‍िया जाए तो हमें एनर्जी म‍िलती है। ये हमारे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। यह पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसे पीते हैं तो लू से बचाव होता है।

    खबरें और भी

    छाछ

    छाछ पीने से हमारा डाइजेशन बेहतर होता है। ये शरीर को अंदर से ठंडा भी रखता है। इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर पी ल‍िया जाए तो लू से बचाव होता है।

    यह भी पढ़ें: Fat Burner कहलाती हैं खाने-पीने की 6 चीजें, डाइट में करें शाम‍िल; 30 द‍िन में म‍िलेगा जीरो फिगर

    खीरा और ककड़ी

    इन दोनों ही सब्जियाें में 95% पानी मौजूद होता है। अगर आप रोजाना इन्‍हें डाइट में शाम‍िल करते हैं तो शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। आप इन्‍हें सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। साथ ही इसका रायता भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है।

    ​गुलकंद

    गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद शरीर काे कई तरह से फायदे पहुंचाता है। इसे खाने से शरीर का तापमान संतुल‍ित रहता है। आप इसे सुबह दूध के साथ या सीधे एक चम्मच खा सकते हैं। ये लू लगने से बचाता है।

    बेल का शरबत

    बेल काे आयुर्वेद में अहम स्‍थान द‍िया गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसका शरबत शरीर की गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक देता है। ये लू से भी बचाता है।

    तरबूज

    गर्मियों में तरबूज सबसे ज्‍यादा खाया जाने वाला फल है। यह न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है, बल्कि इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इससे लू से भी बचाव होता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में सुबह के नाश्‍ते में खा लें बस एक कटोरी दल‍िया, फायदे इतने कि ग‍िनते-ग‍िनते थक जाएंगे आप