यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मियों में सुबह के नाश्ते में खा लें बस एक कटोरी दलिया, फायदे इतने कि गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
गर्मियों में लोग हेल्दी और हल्का खाना पसंद करते हैं। दलिया उन्हीं में से एक है। अगर आप इसे खाते हैं तो ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। साथ ही ...और पढ़ें

HighLights
- दलिया सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है।
- डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं।
- ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इन दिनों खानपान का खास ख्याल रखना होता है। कहते हैं गर्मियों में हल्का अैार आसानी से पचने वाला ही भोजन करना चाहिए। ऐसे में सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा होना चाहिए जो पूरे दिन शरीर को एनर्जी से भरपूर रखे। इसके लिए आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन आज हम दलिया के बारे में बात करने जा रहे हैं।
दलिया कोई नई डिश नहीं है। ये पुराने समय से भारतीय घरों में बनता चला आ रहा है। आज भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं।दलिया को स्वाद के साथ सेहत के लिए भी गुणकारी माना जाता है। दलिया में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, थाइमिन, फोलेट, पोटैशियम, कार्बोहाइट्रेड, जिंक, मिनिरल्स, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको गर्मियों में सुबह के नाश्ते में दलिया खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
पेट के लिए हल्का
गर्मियों में पाचन तंत्र अक्सर धीमा हो जाता है। दलिया फाइबर से भरपूर होता है और बहुत आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। इसे खाने से पेट भरा भी रहता है और गैस, कब्ज या अपच की समस्या नहीं होती है।
डायबिटीज में वरदान
दलिया डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। दलिया में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को मेनटेन रखने और डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को दलिया जरूर खाना चाहिए।
खबरें और भी
शरीर को रखे ठंडा
दलिया में पानी की मात्रा अधिक होती है, खासकर जब आप इसे दूध या सब्जियों के साथ पकाते हैं। इसे खाने से हमारा शरीर अंदर से ठंडा रहता है। ये गर्मी में होने वाली चिड़चिड़ाहट या जलन से राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें: दूध-पनीर से ज्यादा कैल्शियम रखते हैं ये 6 फल, पूरी 206 हड्डियों में भर सकते हैं जान
वजन घटाने में मददगार
दलिया में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। हालांकि इसमें प्रोटीन, आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। ये वजन को हेल्दी तरीके से कम करने में मदद कर सकती है। मोटापा कम करने के लिए आप नाश्ते में दलिया को खा सकते हैं।
ऊर्जा से भरपूर नाश्ता
दलिया में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा संतुलित होती है। इसे नाश्ते में खाने से हमारे शरीर को अच्छी खासी ऊर्जा मिलती है। गर्मियों में अक्सर शरीर सुस्त महसूस करता है, ऐसे में दलिया आपको दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा
दिल को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप दिल को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो दलिया को नाश्ते में खाना शुरू कर दें। इसमें मौजूद फाइबर्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Saffron Tea Benefits: मूड हो या इम्युनिटी, दोनों को बेहतर बनाती है केसर की चाय; जान लें रेसिपी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।