Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बस अब और नहीं!' अगर आप भी खा रहे हैं इस सीमा तक, तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर नुकसान

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 01:00 PM (IST)

    क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादा खाना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? अगर आप भी बिना भूख के बार-बार खाते हैं ओवरईटिंग की आदत बना चुके हैं या ...और पढ़ें

    कभी सोचा है 'पूरी तरह से भरपेट' भोजन करना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है? (Image: Freepik)
    कभी सोचा है 'पूरी तरह से भरपेट' भोजन करना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है? (Image: Freepik)

    HighLights

    1. कई लोग पेट भरने की सीमा तक भोजन करते हैं।
    2. ओवरईटिंग के सेहत पर कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
    3. इसके नुकसान जानकर आप भी यह आदत बदलने पर मजबूर हो जाएंगे।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Overeating Side Effects: ओवरईटिंग का मतलब है जरूरत से ज्यादा खाना, फिर चाहे पेट भरा हो या नहीं। यह आदत सिर्फ वजन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके पाचन तंत्र, हार्ट और मानसिक सेहत पर भी बुरा असर डाल सकती है।

    खासतौर पर प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा मीठा या तला-भुना खाना खाने से शरीर पर इसके साइस इफेक्ट्स (Dangers of Excessive Eating) और भी तेजी से दिखाई देने लगते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

    ओवरईटिंग के गंभीर नुकसान

    मोटापा और पेट की चर्बी

    जब आप जरूरत से ज्यादा खाते हैं, तो शरीर उस एक्स्ट्रा कैलोरी को फैट के रूप में जमा करने लगता है। इसका नतीजा होता है तेजी से बढ़ता वजन और पेट के आसपास जमा चर्बी, जो आगे चलकर कई बीमारियों की जड़ बन सकती है।

    दिल से जुड़ी बीमारियां

    ज्यादा फैट, शुगर और नमक से भरपूर खाना हार्ट को कमजोर कर सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- सुबह-दोपहर या शाम, क‍िस टाइम पीनी चाह‍िए चाय-कॉफी? ध्‍यान रखें 7 बातें; कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

    डायबिटीज का खतरा

    अगर आप बार-बार और ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासतौर पर ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड खाने से यह खतरा और भी गंभीर हो जाता है।

    पाचन तंत्र पर बुरा असर

    जरूरत से ज्यादा खाना पाचन तंत्र पर बोझ डालता है, जिससे एसिडिटी, गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    मेंटल हेल्थ पर असर

    ओवरईटिंग सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी नुकसानदायक है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को बढ़ा सकता है, क्योंकि ज्यादा खाने के बाद अपराधबोध (गिल्ट) और भारीपन महसूस होता है।

    कैसे पहचानें कि आप ओवरईटिंग कर रहे हैं?

    अगर आपको ये लक्षण महसूस होते हैं, तो हो सकता है कि आप जरूरत से ज्यादा खा रहे हैं –

    • खाने के तुरंत बाद बहुत भारीपन महसूस होना
    • बिना भूख के बार-बार खाने की इच्छा होना
    • स्ट्रेस, बोरियत या इमोशनल मूड स्विंग्स के दौरान ज्यादा खाना
    • खाने के बाद आलस और नींद आना

    ओवरईटिंग से बचने के आसान उपाय

    • भूख और प्यास में अंतर समझें: कई बार शरीर को पानी की जरूरत होती है, लेकिन हम इसे भूख समझकर खाना खा लेते हैं। इसलिए पहले एक गिलास पानी पिएं और फिर देखें कि आपको सच में भूख है या नहीं।
    • छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें: शोध बताते हैं कि छोटी प्लेट में खाना परोसने से हम कम खाते हैं, जिससे ओवरईटिंग पर कंट्रोल किया जा सकता है।
    • धीरे-धीरे चबाकर खाएं: जल्दी-जल्दी खाने से दिमाग को यह समझने में समय लगता है कि पेट भर चुका है, जिससे हम ज्यादा खा लेते हैं। धीरे खाने से यह गलती नहीं होती।
    • खाने का एक शेड्यूल बनाएं: गलत समय पर खाना खाने से ओवरईटिंग की संभावना बढ़ जाती है। कोशिश करें कि हर दिन एक तय समय पर ही खाना खाएं।
    • तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड से बचें: ये चीजें शरीर में जल्दी चर्बी बढ़ाती हैं और आपको बार-बार खाने की लत लग सकती है।

    अगर आप भी जरूरत से ज्यादा खाने की आदत डाल चुके हैं, तो इसे जल्द से जल्द कंट्रोल करें, क्योंकि यह धीरे-धीरे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शरीर में दिखने वाले 5 लक्षण बताते हैं Kidney नहीं कर रही है ठीक से काम, नजरअंदाज करना पड़ जाएगा भारी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।