यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 5 कारणों से इस सीजन जरूर पिएं पपीते का जूस, शरीर में दिखेंगे हैरान करने वाले बदलाव
पपीते का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Papaya Juice Benefits) है। यह विटामिन मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो शरीर को कई बीमारियों से बचा ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Papaya Juice Benefits: पपीता एक ऐसा फल है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पपीते का जूस पीना सेहत के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
पपीते का जूस न केवल शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। आइए जानते हैं इस सीजन में (papaya juice seasonal benefits) पपीते का जूस पीने के 5 मुख्य फायदे (Papite Ke Juice Peene ke Fayde)।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। पपीते का जूस पीने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है। यह आंतों को साफ करके उन्हें स्वस्थ रखता है और खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो रोजाना एक गिलास पपीते का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: आंतों में चिपकी गंदगी को खींचकर बाहर फेंक देगी ये चटनी, आप भी जान लें इसके फायदे और रेसिपी
इम्यून सिस्टम को बूस्ट करे
पपीते का जूस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। नियमित रूप से पपीते का जूस पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और आप बीमारियों से दूर रहेंगे।
खबरें और भी
त्वचा के लिए फायदेमंद
पपीते का जूस त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए और विटामिन-सी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह त्वचा की डेड सेल्स को हटाकर उसे निखारता है और झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा, पपीते का जूस पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और मुंहासे, दाग-धब्बे जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो पपीते का जूस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप एक्स्ट्रा कैलोरी कंज्यूम करने से बच जाते हैं। साथ ही, पपीते का जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है।
आंखों की सेहत के लिए लाभदायक
पपीते में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करता है। नियमित रूप से पपीते का जूस पीने से आंखों की थकान और सूखेपन की समस्या भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें: सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है पपीता, Glowing Skin पाने के लिए इस तरह करें इस्तेमाल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।