यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fertility Diet: महिलाओं से लेकर पुरुषों तक की फर्टिलिटी बढ़ाने में असरदार है ये फल, मिलते हैं और भी फायदे
Fertility Diet अनार कई सारे न्यूट्रिशन से भरपूर एक बेहद फायदेमंद फल है। इसे खाने से सिर्फ एनीमिया की ही प्रॉब्लम दूर नहीं होती बल्कि ये महिलाओं से लेक ...और पढ़ें

HighLights
- फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद है अनार का सेवन।
- अनार खाने से पेट, हार्ट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं दूर।
- स्किन और बालों के लिए भी है हेल्दी है अनार।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fertility Diet: अनार एक ऐसा फल है, जिसमें प्रोटीन, विटामिंस, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे कई सारे न्यूट्रिशन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इम्युनिटी, हड्डी मजबूत बनाने से लेकर मांसपेशियों के निर्माण, पाचन दुरुस्त रखने और नवर्स सिस्टम के बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए इन सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता हमारे शरीर को होती है, लेकिन आजकल हम जिस तरह की लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं उसमें शरीर को फिट रख पाना बहुत ही मुश्किल है। भूख लगने पर पेट भरने वाली अनहेल्दी चीज़ें खाते हैं, सोने-उठने का कोई वक्त नहीं, एक्सरसाइज भी अपने कंफर्ट के हिसाब से करते हैं, तो इन सारी चीज़ों का हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
एक कॉमन इश्यूज़ जिसका इन दिनों महिला व पुरुष दोनों सामना कर रहे हैं, वो है फर्टिलिटी की प्रॉब्लम। जिसकी एक बहुत वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसे लेकर डॉ. दीक्षा भवसार सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अनार की खूबियों के बारे में बताया है।
अनार खाने के फायदे
- अनार खाने से स्पर्म काउंट और क्वॉलिटी सुधरती है। यह एक ऐफ्रडिजीऐक फूड है। जिससे यौन इच्छा बढ़ती है। फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका जरूर सेवन करना चाहिए।
- हार्मोनल समस्याओं से जूझ रही महिलाओं के लिए भी यह फल बहुत ही फायदेमंद है। इसे खाने से पीसीओएस, फर्टिलिटी, हेयर फॉल, एक्ने जैसी कई समस्याएं दूर होती हैं।
- हाई बीपी के मरीजों को अनार जरूर खाना चाहिए। ये हार्ट हेल्दी रखता है। साथ ही शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है।
View this post on Instagram
- डायरिया, इरीटेबल बाउल सिंड्रोम या अल्सरेटिव कोलाइटिस के मरीजों के लिए भी ये फल बेहद फायदेमंद होता है।
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते अनार फ्री रेडिकल्स, सूजन जैसी समस्याओं से भी निपटने में असरदार है।
- सबसे जरूरी इसे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
इन सबके अलावा अनार खाने से पाचन भी सही रहता है, मतलब इसे एक फल से आप शरीर को कई सारे फायदे पहुंचा सकतेे हैं।
ये भी पढ़ेंः- कंसीव करना चाह रही हैं, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के फूड्स
Pic credit- freepik