Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Potassium की कमी होने पर नजर आते हैं 5 लक्षण, इन फूड आइटम्स से करें इसकी भरपाई

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 12:11 PM (GMT+05:30)

    हमारे खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। शरीर को ठीक से काम करने के लिए पोटैशियम की जरूरत पड़ती है। इसकी कमी से आपको थकान और कमजोरी हो सकती है ...और पढ़ें

    पोटैश‍ियम की कमी को कैसे करें पूरा (Image Credit- Freepik)
    पोटैश‍ियम की कमी को कैसे करें पूरा (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. पोटैश‍ियम एक जरूरी म‍िनरल होता है।
    2. कई फूड्स इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
    3. इनके लक्षणों को पहचानना जरूरी है।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हम जो भी कुछ खाना खाते हैं, उसका असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। शरीर को ठीक से काम करने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। इन्हीं में से पोटैशियम एक है। ये एक जरूरी म‍िनरल होता है जो शरीर को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। लेकिन अक्सर लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में थकान, कमजोरी या मसल्‍स में खिंचाव जैसी छोटी-छोटी समस्याएं हो गई हैं।

    इसके पीछे की वजह आपके खानपान में पोटैशियम की कमी हो सकती है। अच्‍छी बात ये है क‍ि पोटैशियम की कमी को पूरा करने के लिए आपको महंगे या खास फूड्स की जरूरत नहीं, बल्कि ये आम खाने-पीने की चीजों में ही अच्छी मात्रा में पोटैश‍ियम पाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में कुछ खास फूड्स को शामिल कर लें, तो पोटैशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको उन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    स्‍वीट पोटैटो

    भारत में शायद ही काेई ऐसा हो जि‍से आलू खाना नहीं पसंद होगा। आलू एक ऐसा फूड आइटम है ज‍ो लगभग सभी घरों में खाया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं क‍ि स्‍वीट पोटैटो भी सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद होता है? इसके नाम में भले ही म‍िठास है लेक‍िन इसे खाने से आपको चमत्‍कारी लाभ म‍िल सकते हैं। स्‍वीट पोटैटो फाइबर, विटामिन-ए और पोटैशियम से भरपूर होता है। आप इसे कई तरह से डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

    एवोकाडाे

    एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। एवोकाडो को आप सलाद की तरह भी खा सकते हैं। साथ ही इसका टोस्‍ट भी अच्‍छा लगता है।

    दही

    फ‍िटनेस फ्रीक दही को अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करते हैं। ये हमारी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। इसे खाने से पेट को ठंडक म‍िलती है। दही में पोटैशियम की मात्रा भी ज्‍यादा होती है। ये पेट के साथ-साथ हमारे द‍िल को भी दुरुस्‍त रखता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जिम जाएं या न जाएं, डाइट में शामिल करेंगे ये फूड्स; तो कमाल की बनेगी बॉडी- दूर होगी Protein की कमी

    पालक और टमाटर

    ये दोनों ही सब्‍ज‍ियां पोटैशि‍यम से भरपूर होती हैं। ये दोनों ही शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में कारगर होते हैं। टमाटर का इस्‍तेमाल तो लगभग रोजाना ही क‍िया जाता है। पालक और टमाटर को खाने से आप कई गंभीर बीमार‍ियों से बचे रह सकते हैं।

    केला

    केला एक ऐसा फल है ज‍िसे सभी लोग खाते हैं। ये ज‍ितना स्वाद‍िष्ट होता है, उससे कहीं ज्‍यादा पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर होता है। केला खाने से आपके मसल्‍स भी मजबूत होते हैं।

    पोटैश‍ियम की कमी होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण

    • थकान महसूस करना।
    • पैरों में कमजोरी महसूस होना।
    • मांसपेशियों में मरोड़ या ऐंठन।
    • सांस लेने में कठिनाई होना।
    • कब्‍ज की समस्‍या होना।

    यह भी पढ़ें: इन 6 सुपरफूड्स में होता है अंडे से कहीं ज्‍यादा Protein, मजबूत होंगी हड्डियां; वजन भी होगा कम

    Source-

    • https://health.clevelandclinic.org/potassium-rich-foods