जंक फूड की लत छोड़ने का सबसे आसान तरीका, बस दिमाग के साथ खेलें ये छोटे-छोटे गेम
कई बार हमें भूख नहीं लग रही होती पर दिमाग क्रेविंग के सिग्नल देता रहता है। ...और पढ़ें

हेल्दी फूड्स खाने के लिए दिमाग को ऐसे डालें आदत (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हमें भूख नहीं लग रही होती पर दिमाग क्रेविंग के सिग्नल देता रहता है। यही वक्त-बेवक्त की क्रेविंग लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन जाती हैं। इनमें वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या बन चुकी है। पर सवाल यह है कि क्या एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से वजन पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सकता है? तो इसका जवाब है नहीं क्योंकि दिमाग तो कुछ न कुछ खाने के सिग्नल देता रहेगा, जिनमें ज्यादातर जंक फूड शामिल होता है। आइए आपको बताते हैं वो तरीके जिनकी मदद से दिमाग को हेल्दी फूड खाने के लिए ट्रेन किया जा सकता है।
हेल्दी फूड्स खाने के लिए दिमाग को ऐसे डालें आदत
यह बात सुनने में अटपटी जरूर लग सकती है लेकिन दिमाग को केवल नई स्किल सीखने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत नहीं बल्कि खाने के मामले में भी यह बात लागू होती है।
शरीर की जरूरत को पूरा करें
हमारा दिमाग कुछ इस तरह से काम करता है कि उसे शरीर की जरूरत पूरी करने के लिए हमेशा ज्यादा कैलोरी वाला खाना चाहिए। इसी वजह से जब हम कुकीज या पैकेट फूड खाते हैं तो और मन करता है जबकि कम कैलोरी वाला हेल्दी खाने से शरीर की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। इसके लिए अब से यह सोचना शुरू कर दें कि हेल्दी फूड से जरूरत पूरी हो रही है। एक समय बाद दिमाग भी ऐसा ही सोचने लगेगा और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग कम हो जाएगी।
हेल्दी फूड्स में क्रिएटिविटी
हेल्दी फूड्स में क्रिएटिविटी से मतलब है कि अपने खाने को इतने मजेदार तरीके से बनाएं कि उसे खाने के लिए अंदर उत्साह बढ़े। जितना खाना देखने में टेस्टी लगेगा, उतना दिमाग को यह सिग्नल जाएगा कि इसे ही खाना चाहिए। यह फूड को लेकर पॉजिटिव इमोशन बढ़ाने की एक ट्रिक है।
खबरें और भी
ज्यादा से ज्यादा चॉइस रखें
खाने में हमेशा सलाद खाने या नाश्ते में सब्जियों का जूस लेने से दिमाग को बोरियत होने लगती है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक, खाने में सिर्फ हेल्दी चीजों की खूब सारी वैरायटी रखें।
माइंडफुल रहें
जब भी कुछ अनहेल्दी खाने जाएं तो खुद से सवाल करें कि जो आप खा रहे हैं, वह सेहत को फायदा देगा या नहीं। खुद से बार-बार किया गया यह सवाल अनहेल्दी खाने को लेकर नेगेटिव इमोशन लाएगा, इससे आप अनहेल्दी खाने से बच पाएंगे।
छोटी प्लेट
छोटी प्लेट वाला फॉर्मूला तब काम करता है जब हम माइंडफुल हों कि वजन कम करना लक्ष्य है। ऐसे में जब भी खाएं तो प्लेट छोटी रखें ताकि पोर्शन कंट्रोल की जा सके।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर की चेतावनी- "आज ही घर से बाहर फेंक दें ये 3 फूड आइटम्स, वरना सेहत को होगा बड़ा नुकसान"
यह भी पढ़ें- Hair Fall को बढ़ा सकते हैं ये 5 फूड्स, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन्हें खाने की गलती?
Source: Nutritionist Resource